Johar Live Desk : भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से ठीक एक महीना पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा की राजकोट में इमरजेंसी सर्जरी हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये तिलक की टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी हुई है, जिससे वह अगले कुछ हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं.
न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार 23 साल के तिलक वर्मा को बुधवार सुबह राजकोट में नाश्ते के बाद पेट में तेज दर्द हुआ. इसके बाद वर्मा को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां स्कैन में टेस्टिकुलर टॉर्शन का पता चला, और डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी की सलाह दी. इसके बाद तिलक की सफल सर्जरी हुई और अब वह ठीक हैं. अगर सब ठीक रहा, तो उन्हें कल डिस्चार्ज किया जा सकता है.
Also Read : होली की घर-वापसी पर ब्रेक, बिहार–झारखंड जाने वाली ट्रेनें अभी से फुल
Also Read : मोतिहारी में 17 जनवरी को आस्था का महाआयोजन, विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की होगी स्थापना
Also Read : झारखंड जेल वार्डर भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी से शुरू
Also Read : BREAKING : मून डिस्को बार मामले में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Also Read : PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक पलों को याद किया, शुरू हुआ ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’


