Johar Live Desk : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 25 साल निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट, एफिशिएंसी टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पूरा होने के बाद शुल्क जमा करना और प्रिंटआउट निकालना आवश्यक है।
Also Read : सरकारी नौकरी अपडेट: मध्यप्रदेश, राजस्थान और झारखंड में भर्ती जारी


