Jamtara : नाला प्रखंड अंतर्गत कालाझरिया नदी के पावन तट पर आयोजित पारंपरिक कालाझरिया मकर मेले का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य बंदना देवी ने विधिवत फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही मेला परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य बंदना देवी ने कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। इससे आपसी भाईचारा मजबूत होता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीणों को बधाई दी।
उद्घाटन समारोह में जिप प्रतिनिधि अजय कुमार मंडल, मुखिया गायत्री हेम्ब्रम, मुखिया प्रतिनिधि सुकदेव हेम्ब्रम, पंचायत समिति सदस्य अदावत राय, पंचायत समिति सदस्य बिजली देवी, बैकुंठ प्रसाद सिंह, वार्ड सदस्य अर्जुन प्रसाद सिंह, निपेन सिंह, संजय सिंह, जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष मंतोष महतो, सचिव बबलू महतो, प्रधान गोपाल चन्द्र सिंह, प्रबोध महतो, रूद्र प्रसाद सिंह, मोहन सिंह, नरेश कुमार, बुधन महतो, प्रकाश महतो, रामदयाल महतो, गीता देवी, कमल सिंह, पवन सिंह, मदन सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग एवं ग्रामीण भी शामिल हुए।
मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खेल-तमाशे, बच्चों के झूले और खान-पान की स्टॉलें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दूर-दराज के गांवों से भी लोग मेले का आनंद लेने पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति सतर्क नजर आई।
Also Read : दिनदहाड़े 22 वर्षीय छात्र की गला रेतकर हत्या, परिजन का आरोप सूचना के बाद भी समय पर नहीं पहुंची पुलिस


