Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पटना में दिनदहाड़े ह’त्या, बीच सड़क दौड़ाकर बीए के छात्र का रेत डाला गला
    क्राइम

    पटना में दिनदहाड़े ह’त्या, बीच सड़क दौड़ाकर बीए के छात्र का रेत डाला गला

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2026Updated:January 14, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिनदहाड़े
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने बीच सड़क युवक को दौड़ाकर पकड़ा, जमीन पर पटक दिया और फिर चाकू से वार कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के रामनगर हृदनबिगहा गांव निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। गौरव बीए पार्ट वन का छात्र था। उसके पिता पटना में व्यवसाय करते हैं और गौरव उन्हीं से मिलने गांव से पटना आया हुआ था। यह वारदात कंकड़बाग थाना क्षेत्र के लोहियानगर में नेक्टर अस्पताल के पास हुई। परिजनों के अनुसार, गौरव को बदमाशों ने सड़क पर दौड़ाया, फिर पकड़कर जमीन पर पटक दिया और चाकू से गोद डाला। सरेआम हुई इस हत्या से आसपास के लोग सहम गए।

    मृतक के भाई सौरव ने बताया कि मंगलवार की शाम MIG पार्क में गौरव ने एक युवक को सिगरेट लाने के लिए 200 रुपये दिए थे, लेकिन युवक ने पैसे वापस नहीं किए। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और कुछ युवकों ने गौरव के साथ मारपीट की। इसके बाद गौरव लोहियानगर स्थित रानी स्टील शटर की दुकान पर पहुंचा और पूरी बात अपने भाई को बताई। सौरव के मुताबिक, बुधवार की सुबह 15 से 20 की संख्या में बदमाश स्टिक, फाइटर और चाकू लेकर दुकान पहुंचे। दुकान के गेट पर ही गौरव पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल गौरव को तुरंत नेक्टर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान वे लगातार डायल 112 पर कॉल करते रहे, लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची।

    पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

    Also Read : Jharkhand Board Exam 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 3 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

    # Bihar Crime # Bihar news # Patna Crime #Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंजीनियरिंग कॉलेज में मैराथन के दौरान छात्र की मौ’त
    Next Article जिला परिषद सदस्य ने कालाझरिया में किया मकर मेले का उद्घाटन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.