Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ठेकाकर्मी की मौत से टाटा स्टील गेट पर बवाल, जेकेएलएम के प्रदर्शन के बाद 14 लाख मुआवजा तय
    झारखंड

    ठेकाकर्मी की मौत से टाटा स्टील गेट पर बवाल, जेकेएलएम के प्रदर्शन के बाद 14 लाख मुआवजा तय

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 10, 2026Updated:March 10, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टाटा स्टील
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : टाटा स्टील में ठेका कंपनी के तहत काम करने वाले रोबिन महतो की मौत के बाद कल देर रात जमशेदपुर में काफी गहमागहमी देखने को मिली। मुआवजा और आश्रितों को नौकरी देने की मांग को लेकर Jharkhand Loktantrik Krantikari Morcha (जेकेएलएम) के कार्यकर्ताओं ने कंपनी के जनरल ऑफिस गेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गेट पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और काफी देर तक वहां तनाव का माहौल बना रहा।

    क्या है पूरा मामला

    मृतक रोबिन महतो (57) मूल रूप से Silli के रहने वाले थे। वे पिछले करीब 20 साल से Larsen & Toubro (एलएंडटी) के जरिए टाटा स्टील में ठेकाकर्मी के रूप में काम कर रहे थे। जेकेएलएम नेता देवेंद्र महतो के मुताबिक 20 जनवरी को काम के दौरान रोबिन महतो एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उनका इलाज लंबे समय तक Tata Main Hospital (टीएमएच) में चलता रहा। इलाज के दौरान रविवार शाम उनकी मौत हो गई। जैसे ही यह खबर सामने आई, मजदूरों और जेकेएलएम कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

    गेट जाम कर किया प्रदर्शन

    कल शाम जेकेएलएम के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में टाटा स्टील के जनरल ऑफिस गेट पहुंच गए और धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की शुरुआत में मांग थी कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए और उनके तीनों बच्चों को कंपनी में स्थायी नौकरी दी जाए। इस दौरान गेट के सामने आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    वार्ता के बाद मुआवजे पर बनी सहमति

    स्थिति बिगड़ती देख कंपनी प्रबंधन ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू की। काफी देर तक चली वार्ता के बाद आखिरकार दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। समझौते के तहत मृतक के परिवार को 13 लाख रुपये मुआवजा और तत्काल सहायता के रूप में 1 लाख रुपये देने पर सहमति बनी। यानी कुल मिलाकर 14 लाख रुपये की मदद परिवार को दी जाएगी। इसके बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया गया।

    कंपनी प्रबंधन ने क्या कहा

    वहीं कंपनी प्रबंधन का कहना है कि रोबिन महतो को 28 फरवरी को ही टीएमएच से छुट्टी दे दी गई थी और वे घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। प्रबंधन के मुताबिक 6 मार्च को वे ओपीडी में जांच के लिए भी आए थे। रविवार शाम जब उन्हें दोबारा अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि इस मामले को लेकर मजदूर संगठनों और कंपनी प्रबंधन के बीच चर्चा और सवालों का दौर अभी भी जारी है।

    Also Read : रजरप्पा में श्रद्धालुओं पर लाठी बरसाने पर बवाल, बीजेपी ने सरकार को घेरा

    Compensation Contract Worker Death jamshedpur Jharkhand Loktantrik Krantikari Morcha JKLM L&T Larsen & Protest Robin Mahato Silli Ranchi Tata Steel Tata Steel Gate Jam
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऋषभ झा की गोली मा’रकर ह’त्या, दोस्त के साथ निकले थे घूमने
    Next Article रांची आर्मी लैंड केस में बड़ा अपडेट, अफसर अली को मिली बेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.