Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी मानसिकता वाली रही है : रोशनी खलखो
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी मानसिकता वाली रही है : रोशनी खलखो

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रोशनी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची की मेयर रोशनी खलखो ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों का रवैया महिलाओं के प्रति हमेशा नकारात्मक रहा है, जिसे देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। उनके मुताबिक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र एक बार फिर जनता के सामने आ गया है। अपने बयान में रोशनी खलखो ने कहा कि जब संसद में इस अधिनियम के समर्थन में वोट देने का मौका आया, तब कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने जिम्मेदारी निभाने के बजाय राजनीतिक गलती की। अब अपनी घटती साख को बचाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड विधानसभा से इस संबंध में कई बार प्रस्ताव भेजे गए और इंडी गठबंधन भी इसका समर्थन करता रहा, लेकिन जब असली समय आया तो वही दल पीछे हट गए। खलखो ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सीटों की संख्या बढ़ती, तो क्या सिर्फ एनडीए की महिलाएं ही चुनाव लड़तीं? ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि अब देश और राज्य की महिलाएं पूरी स्थिति समझ चुकी हैं और सही समय आने पर इसका जवाब भी देंगी।

    Also Read : रांची एयरपोर्ट रोड पर अब नहीं लगेगी गाड़ियां, हिनू चौक से हेथु चौक तक No Parking Zone घोषित

    The Congress's policies have always reflected an anti-women mindset: Roshni Khalkho कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी मानसिकता वाली रही है : रोशनी खलखो रोशनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो के जमशेदपुर और गुमला जिला समितियों का गठन, संगठन विस्तार का निर्देश
    Next Article बोकारो ट्रेजरी घोटाला : 10 करोड़ की मनी ट्रेल से खुला राज, 1.98 करोड़ की रकम सीज फ्रीज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.