Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची एयरपोर्ट रोड पर अब नहीं लगेगी गाड़ियां, हिनू चौक से हेथु चौक तक No Parking Zone घोषित
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची एयरपोर्ट रोड पर अब नहीं लगेगी गाड़ियां, हिनू चौक से हेथु चौक तक No Parking Zone घोषित

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एयरपोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग पर लगने वाले जाम को देखते हुए रांची नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। हिनू चौक से हेथु चौक तक के पूरे रास्ते को अब No Parking Zone घोषित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद अब इस मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर गाड़ियां खड़ी करने पर पूरी तरह रोक रहेगी। नगर निगम के इस निर्णय का मकसद एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों और आम लोगों को जाम से राहत देना है। अक्सर इस रास्ते पर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी रहने के कारण यातायात बाधित होता था, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

    निरीक्षण के बाद लिया गया फैसला

    यह निर्णय भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट से मिले सुझाव के बाद लिया गया है। इसके लिए एक समिति बनाई गई थी, जिसने मौके पर जाकर पूरे इलाके का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि इस मार्ग पर पार्किंग के कारण जाम की स्थिति बनती है और लोगों को असुविधा होती है। इसी के आधार पर यह कदम उठाया गया।

    कहां-कहां रहेगा पार्किंग पर प्रतिबंध

    नगर निगम के अनुसार, एयरपोर्ट रोड पर संतोषी माता मंदिर (हिनू) से लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र रांची होते हुए CISF कैंप तक सड़क के दोनों ओर किसी भी तरह की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस क्षेत्र में यदि कोई वाहन खड़ा पाया गया, तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है।

    कानून के तहत मिली है शक्ति

    नगर निगम ने यह फैसला “Control of Parking and Collection of Parking Fees Regulations, 2016” के तहत लिया है। इस नियम के कंडिका 5 के अनुसार, निगम को अधिकार है कि वह यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किसी भी सड़क या स्थान को No Parking Zone घोषित कर सकता है।

    नागरिकों से अपील

    नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे इस नियम का पालन करें और एयरपोर्ट रोड पर गाड़ियां खड़ी न करें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट परिसर में उपलब्ध निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करें। निगम का मानना है कि इस कदम से न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।

    Also Read : अब बिजनेस गुरु बनेगा IIM कोलकाता: झारखंड की 50 हजार महिलाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

    Vehicles will no longer be allowed to park on Ranchi Airport Road; the stretch from Hinoo Chowk to Hethu Chowk has been declared a 'No Parking Zone'. रांची एयरपोर्ट रोड पर अब नहीं लगेगी गाड़ियां हिनू चौक से हेथु चौक तक No Parking Zone घोषित
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त: तकनीकी विभाग के साथ की समीक्षा बैठक, समय पर काम पूरा न होने पर दी चेतावनी
    Next Article झामुमो के जमशेदपुर और गुमला जिला समितियों का गठन, संगठन विस्तार का निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    जामताड़ा

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026
    Latest Posts

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    परिमल नाथवानी और बैजनाथ राम बने राज्यसभा सांसद, प्रणव झा को मिली हार

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.