Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बोकारो ट्रेजरी घोटाला : 10 करोड़ की मनी ट्रेल से खुला राज, 1.98 करोड़ की रकम सीज फ्रीज
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : 10 करोड़ की मनी ट्रेल से खुला राज, 1.98 करोड़ की रकम सीज फ्रीज

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 30, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेजरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बोकारो ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में जांच जैसे ही आगे बढ़ी, वैसे ही घोटाले की परतें खुलती चली गईं। CID की विशेष जांच टीम (SIT) ने करीब 10 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल का विश्लेषण किया है। इसी दौरान अलग-अलग बैंक खातों में भेजी गई 1 करोड़ 80 लाख रुपये की रकम और 18 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट को फ्रीज कर दिया गया है।

    कई खातों के जरिए घुमाई गई रकम

    जांच में यह बात सामने आई है कि निकाली गई अवैध राशि को सीधे इस्तेमाल नहीं किया गया, बल्कि उसे कई बैंक खातों के जरिए घुमाया गया। इससे साफ है कि पूरे मामले में सुनियोजित तरीके से नेटवर्क बनाकर पैसे को छिपाने की कोशिश की गई। SIT अब इन खातों की जांच कर रही है और इससे जुड़े लोगों की पहचान में जुटी है।

    आरोपी के घर छापेमारी, संपत्ति के कागजात जब्त

    मामले में गिरफ्तार सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार भंडारी के घर पर SIT ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उनकी संपत्तियों से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए। जांच में बोकारो के तेलीडीह इलाके में 4.08 डिसमिल जमीन पर बने तीन मंजिला मकान और पास में ही 4.98 डिसमिल जमीन के कागजात मिले हैं।

    तीन आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

    इस घोटाले में मुख्य आरोपी कौशल कुमार पांडेय (लेखापाल), गृहरक्षक सतीश कुमार और अशोक कुमार भंडारी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। ये सभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो की लेखा शाखा में पदस्थापित थे।

    आगे और खुलासे की संभावना

    CID की टीम अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

    Also Read : कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी मानसिकता वाली रही है : रोशनी खलखो

    1.98 करोड़ की रकम सीज फ्रीज Bokaro Treasury Scam: Secret Unraveled Through ₹10 Crore Money Trail; ₹1.98 Crore Seized and Frozen ट्रेजरी बोकारो ट्रेजरी घोटाला : 10 करोड़ की मनी ट्रेल से खुला राज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी मानसिकता वाली रही है : रोशनी खलखो
    Next Article झारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला – 4 : मां दुर्गा जैसी हिम्मत लेकर रेड लाइट नेटवर्क में पहुंचीं महिमा सिंह, 400-500 लड़कियों को दिया नया जीवन

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा से मिलती है संतान सुख और सुख-समृद्धि की कामना, जानें विधि-मंत्र

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची SSP ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण पर जोर

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला – 4 : मां दुर्गा जैसी हिम्मत लेकर रेड लाइट नेटवर्क में पहुंचीं महिमा सिंह, 400-500 लड़कियों को दिया नया जीवन

    October 14, 2026

    नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा से मिलती है संतान सुख और सुख-समृद्धि की कामना, जानें विधि-मंत्र

    October 14, 2026

    झारखंड : रांची SSP ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण पर जोर

    October 14, 2026

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.