Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025 फाइनल में दिखेगा देशभक्ति का रंग
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025 फाइनल में दिखेगा देशभक्ति का रंग

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IPL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : BCCI ने IPL 2025 के फाइनल मुकाबले को देशभक्ति के रंग में रंगने का फैसला किया है. BCCI ने 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायुसेना) के प्रमुखों को विशेष रूप से आमंत्रित करने की घोषणा की है. यह निर्णय हाल ही में संपन्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सशस्त्र बलों के वीरता भरे प्रयासों को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है.

    BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “हमने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों, शीर्ष अधिकारियों और सैनिकों को IPL फाइनल के लिए आमंत्रित किया है. BCCI देश के रक्षाबलों की वीरता, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है.”

    उन्होंने आगे कहा, “इस वर्ष का समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित रहेगा. यह हमारा प्रयास है कि हम उन नायकों को सम्मान दें जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया. क्रिकेट हमारे देश में जुनून है, लेकिन देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा सबसे ऊपर है.”

    बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा किए गए हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. इसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक सैन्य अभियान चलाया था, जिसने आतंकियों को करारा जवाब दिया. इस ऑपरेशन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव में वृद्धि हुई थी, जो बाद में पाकिस्तान की संघर्षविराम की अपील के बाद थमा.

    BCCI के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस बहादुरी और समर्पण का परिचय दिया, वह गौरवशाली है. BCCI द्वारा उन्हें सम्मानित करना एक सराहनीय कदम है. हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे.” जनरल उपेंद्र द्विवेदी थल सेना प्रमुख, एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी नौसेना प्रमुख और एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह वायुसेना प्रमुख हैं – इन सभी को BCCI ने विशेष रूप से फाइनल समारोह में आमंत्रित किया है.

    Also Read : गुरुनानक स्कूल में 30 मई को मनाया जाएगा गुरु अर्जन देव का शहीदी पर्व

    Ahmedabad Air Force BCCI bravery final match Indian armed forces indian army Indian cricket IPL 2025 Military Chiefs Narendra Modi Stadium National pride Navy Operation Sindoor Patriotism Special Invitation tribute अहमदाबाद ऑपरेशन सिंदूर थल सेना देशप्रेम देशभक्ति नरेंद्र मोदी स्टेडियम नौसेना फाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट भारतीय सशस्त्र बल वायुसेना विशेष आमंत्रण वीरता सम्मान सेना प्रमुख
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुरुनानक स्कूल में 30 मई को मनाया जाएगा गुरु अर्जन देव का शहीदी पर्व
    Next Article रांची के पुंदाग में भीषण सड़क हादसा, पांच घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.