Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गया में 13 करोड़ की लागत से बन रहा पुल ढहा, मामूली बाढ़ में निरंजना नदी में समा गया
    बिहार

    गया में 13 करोड़ की लागत से बन रहा पुल ढहा, मामूली बाढ़ में निरंजना नदी में समा गया

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गया : डोभी प्रखंड के कोठवारा वरीया गांव के पास निरंजना नदी पर बन रहा पुल मामूली बाढ़ में ही नदी में भरभरा कर ढह गया। यह वही पुल है, जो पिछले 6 सालों से बन रहा है। आज तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य के नाम पर अब तक नदी में सिर्फ 16 पिलर ही खड़े किए जा सके हैं। पुल के स्ट्रक्चर के नदी में भरभरा का गिरने की की खबर चारों ओर फैल गई है। जिस वक्त ये पुल ढह रहा था, किसी ने इसका वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। अब यह वीडियो पूरे इलाके में शेयर किया जा रहा है।

    पुल का शिलान्यास 2015 में क्षेत्र के पूर्व विधायक विनोद यादव के हाथों किया गया था। पुल निर्माण की लागत 13 करोड़ रुपए है। इसे नाबार्ड योजना के तहत बनवाया जा रहा है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी तिरुपति बाला जी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई है। पुल के निर्माण कार्य में प्रयोग में लाई जा रही सामग्रियों को लेकर यह पुल शुरुआत के दिनों से ही विवादों में घिरा रहा है।

    क्षेत्रीय ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री का हवाला देते हुए जमकर विरोध भी जताया था। लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। साथ ही घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत क्षेत्र के पूर्व विधायक से भी की गई थी। इसकी वजह से कई बार निर्माण को रोकने पड़े थे।

    इधर, शुक्रवार को नदी का जलस्तर मामूली सा बढ़ा तो पुल का स्ट्रक्चर भरभरा कर गिर गया। पुल को गिरते हुए स्थानीय लोगों ने देखा तो कुछ युवक ने इसका वीडियो बना लिया। इस दौरान वहां खेल रहे बच्चे पुल के स्ट्रक्चर को गिरता देख मस्ती करते नजर आए।

    ग्रामीणों का कहना है कि नदी में हर साल बाढ़ आती है। बाढ़ मामूली ही होती है। इससे क्षेत्र को नुकसान भी नहीं होता है। बावजूद इसके पुल का स्ट्रक्चर का गिरना अचरज की बात लग रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण कंपनी के कर्मचारी और मजदूर बरसात के शुरू होने के समय से ही यहां से चले गए हैं। यहां पर बस अब गार्ड रहते हैं। इसके अलावा कंपनी को कोई नहीं रहता है। कोठवारा के ग्रामीणों ने बताया कि पुल के गिरने की सूचना प्रखंड कार्यालय को दी गई है। फिलहाल मौके का मुआयना करने कोई नहीं पहुंचा है।

    Bihar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्पदंश से हॉकी खिलाड़ी की मौत, पोस्टमॉर्टम के लिए खाट पर डेढ़ किमी तक ढोई लाश
    Next Article कटिहार मेयर हत्याकांड में बीजेपी विधायक भतीजे सहित 11 पर FIR, चार गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    September 26, 2026
    Latest Posts

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.