Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की बॉडी, इलाके में हड़कंप
    बिहार

    संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की बॉडी, इलाके में हड़कंप

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Munger : मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के विंदवारा इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त 30 साल के धर्मेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। वह ई-रिक्शा चालक था और सोमवार शाम घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा था।

    मिली जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों ने एचपी गैस गोदाम के पास बगीचे में युवक को गंभीर अवस्था में पड़ा देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि युवक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। परिजनों का कहना है कि धर्मेंद्र सोमवार शाम करीब पांच बजे घर पर भोजन करने के बाद ई-रिक्शा लेकर दोस्तों के साथ निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, जिससे परिजन चिंतित थे।

    कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबिकांत कच्छप ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। मृतक का ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। स्वजन भी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की गुहार लगा रहे हैं।

    Also Read : पहली बार मीडिया के सामने आये कैरव गांधी, हांथ जोड़कर दिया धन्यवाद

    causing panic in the area. The body of a young man was found under suspicious circumstances in Munger इलाके में हड़कंप मुंगेर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की बॉडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहली बार मीडिया के सामने आये कैरव गांधी, हांथ जोड़कर दिया धन्यवाद
    Next Article सरकारी नौकरी के इच्छुकों के लिए बड़ी खबर, KVS ने स्पेशल एजुकेटर के 987 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.