Dhanbad : धनबाद में आज सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहुलबनी ओबी डंप के पास जंगल में एक युवक की लाश पेड़ से फंदे पर लटकी मिली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजू कुमार महतो के रूप में हुई, जो सिंदरी कॉलेज में बीए पार्ट-2 का छात्र था। आशंका है कि युवक ने आत्महत्या की, लेकिन इसके पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
घटना की जानकारी सबसे पहले कुछ बच्चों को मिली, जो पहाड़ी क्षेत्र में घूमने गए थे। उन्होंने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सुदामडीह थाना के ASI और वार्ड संख्या-50 के पूर्व पार्षद चंदन कुमार महतो मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
पूर्व पार्षद चंदन महतो ने बताया कि राजू शांत स्वभाव का था और किसी परेशानी की बात परिजनों को नहीं पता थी। सुबह वह शौच के लिए घर से निकला था, इसके बाद उसकी लाश मिलने की खबर आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read : सीता-गीता ने किया BJP में बड़ा उलटफेर, चंपई सोरेन को मिली आदिवासी वोटों की जिम्मेदारी…
Also Read : CPI के संस्थापक सदस्य और पूर्व विधायक बास्ता सोरेन का निधन, संथाल रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
Also Read : RCB टीम पहुंची बेंगलुरु, CM सिद्धारमैया करेंगे सम्मानित
Also Read : CM ने पटना के बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन
Also Read : पीएम आवास योजना: किस्त न देने से अटका 9660 फ्लैटों का निर्माण कार्य…
Also Read : अब इस iPhone और iPad में नहीं चलेगा यूट्यूब, लाखों यूज़र्स की बढ़ी परेशानी…
Also Read : सरना कोड पर सियासी घमासान के बीच अब कुड़मी समाज को ST दर्जा देने की मांग ने पकड़ा जोर…
Also Read : युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौ’त, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Also Read : युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौ’त, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन