Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार, 3.63 किलो गांजा बरामद
    क्राइम

    मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार, 3.63 किलो गांजा बरामद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 4, 2025Updated:June 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोटरसाइकिल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा में मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया है। यह मामला केचुआ चौक के पास का है। यह जानकारी गोड्डा SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि 3 जून 2025 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ललमटिया की ओर से केचुआ चौक की तरफ मोटरसाइकिल (नंबर BR10AN 8782) से अवैध गांजा लेकर आने वाला है।

    जिसके बाद गोड्डा SP के निर्देश पर SDPO , महागामा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया और सिद्ध कान्हू चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान जैसे ही संदिग्ध मोटरसाइकिल आई, पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक भागने की कोशिश करने लगा। सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया।

    उसके पास से एक सफेद रंग का कपड़े का झोला बरामद हुआ, जिसमें अलग-अलग प्लास्टिक की थैलियों में गांजा रखा हुआ था। जांच में पाया गया कि एक थैली में 1.600 किलो और दूसरी में 2.030 किलो गांजा था। कुल मिलाकर 3.630 किलो गांजा बरामद हुआ। गांजे को जब्त कर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मल्लोर उर्फ कुतुबुद्दीन (उम्र 46 वर्ष) जो भागलपुर (बिहार) का रहने वाला है। जिनके पास से कुल 3.630 किलो गांजा और लाल-सफेद पट्टीदार ग्रे रंग की TVS मोटरसाइकिल (नंबर BR10AN 8782) बरामद किया गया है।

    इस छापामारी टीम में  SDPO महागामा चन्द्र शेखर आजाद, पु.नि., महागामा उपेन्द्र कुमार महतो, थाना प्रभारी, महागामा शिवदयाल सिंह, थाना प्रभारी, हनवारा राजन कुमार राम, पु.अ.नि., महागामा राज गुप्ता, पु.अ.नि., महागामा दरोगा राय और थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे।

    Also Read : बर्थडे पार्टी के दौरान लहरा रहा था हथियार, 15 गिरफ्तार

    Also Read : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स में Admission के लिए नया शेड्यूल जारी

    Also Read : IPL 2025 में बिहार के वैभव को मिला ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का खिताब

    BR10AN 8782 Crime news drug smuggling ganja on motorcycle Ganja Seizure ganja smuggling Godda Godda police Godda SP illegal drug trafficking Jharkhand news Kechua Chowk Lalmatiya police action press conference अपराध खबर अवैध नशा तस्करी केचुआ चौक गांजा तस्करी गांजा बरामदगी गोड्डा गोड्डा एसपी गोड्डा पुलिस झारखंड समाचार ड्रग तस्करी पुलिस कार्रवाई प्रेस कॉन्फ्रेंस मोटरसाइकिल से गांजा ललमटिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीता-गीता ने किया BJP में बड़ा उलटफेर, चंपई सोरेन को मिली आदिवासी वोटों की जिम्मेदारी…
    Next Article धनबाद के इस जंगल में सनसनी… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Latest Posts

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.