Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CPI के संस्थापक सदस्य और पूर्व विधायक बास्ता सोरेन का निधन, संथाल रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
    झारखंड

    CPI के संस्थापक सदस्य और पूर्व विधायक बास्ता सोरेन का निधन, संथाल रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बास्ता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के संस्थापक सदस्य और पूर्व विधायक बास्ता सोरेन की बीती देर रात जमशेदपुर में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे और पिछले 15 वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे। इलाज के दौरान रात करीब 1 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आज यानी बुधवार को उनका पार्थिव शरीर घाटशिला लाया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

    सबसे पहले ICC वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद उनका शव घाटशिला प्रखंड के पैतृक गांव झापडीशोल लाया गया। गांव में आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे।

    अंतिम संस्कार में शामिल लोग

    उनका अंतिम संस्कार संथाल रीति-रिवाजों के साथ गांव में ही किया गया। इस मौके पर भाजपा नेत्री और पुत्रवधू डॉ. सुनिता देवदूत सोरेन, पुत्री महुआ सोरेन, मौसमी सोरेन, डॉ. माधुरी सोरेन सहित गणेश मुर्मू, मंगल मुर्मू, सिदो राम मुर्मू, पीतांबर सोरेन, सुरेंद्रनाथ सोरेन, चंदाई हेंब्रम और शाहिद जैसे अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    वामपंथी आंदोलन में निभाई अहम भूमिका

    बास्ता सोरेन ने ऐसे समय में वामपंथी संगठन का गठन किया, जब तत्कालीन बिहार सरकार ने इन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा था। जंगल में रहकर उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया और संगठन का विस्तार किया। सीपीआई नेता दुलाल चंद्र हांसदा के अनुसार, उन्हें इस दिशा में प्रेरणा घाटशिला के जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय के शिक्षक और कोलकाता निवासी अमूल्य चंद्र से मिली थी।

    राजनीतिक सफर

    बास्ता सोरेन ने वर्ष 1962 में सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ा और झारखंड पार्टी के विधायक श्याम चरण मुर्मू को पराजित कर विधायक बने। वे 1967 तक विधायक रहे। इसके अलावा, वे 1997 से 2010 तक काकड़ीशोल पंचायत के मुखिया भी रहे। उन्होंने पूर्व IAS अधिकारी बीडी शर्मा के साथ मिलकर माझी परगना महाल की स्थापना में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    समाज को दिया एक मजबूत नेतृत्व

    बास्ता सोरेन अपने पीछे दो पुत्र, तीन पुत्रियां और नाती-पोतों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका जीवन आदिवासी समाज के संघर्षों और नेतृत्व का प्रतीक रहा है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक युग का अंत हो गया है।

    Also Reda : RCB टीम पहुंची बेंगलुरु, CM सिद्धारमैया करेंगे सम्मानित

    92 years old 92 वर्ष Basta Soren Cancer Communist Party of India CPI death Former MLA Ghatsila health Indian politics jamshedpur party founder political leader Social Service tribute कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया कैंसर घाटशिला जमशेदपुर निधन पार्टी संस्थापक पूर्व विधायक बास्ता सोरेन भारतीय राजनीति राजनीतिक नेता श्रद्धांजलि समाजसेवा स्वास्थ्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRCB टीम पहुंची बेंगलुरु, CM सिद्धारमैया करेंगे सम्मानित
    Next Article सीता-गीता ने किया BJP में बड़ा उलटफेर, चंपई सोरेन को मिली आदिवासी वोटों की जिम्मेदारी…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.