Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा आज, मुजफ्फरपुर के 27 केंद्रों पर 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम
    बिहार

    बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा आज, मुजफ्फरपुर के 27 केंद्रों पर 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2025Updated:December 10, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चालक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा आज जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही पाली में होगी, जिसमें कुल 15,051 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

    अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य

    परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले यानी सुबह 9:30 बजे से ही अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग प्रारंभ हो जाएगी। प्रवेश द्वार पर केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी और पुलिस बल की उपस्थिति में सभी अभ्यर्थियों की फ्रीस्किंग की जाएगी। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पेजर, व्हाइटनर, ब्लेड आदि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक या प्रतिबंधित वस्तु पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

    कदाचार पर 5 साल का प्रतिबंध

    जिला प्रशासन और चयन पर्षद ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा में कदाचार करते पकड़े जाने पर अभ्यर्थी को न केवल परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा, बल्कि आगामी पांच वर्षों तक किसी भी परीक्षा में बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाने वाले अभ्यर्थियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    सुरक्षा और निगरानी के लिए कड़े इंतजाम

    डीएम ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) बनाया गया है, जिसके जरिए सभी केंद्रों की वास्तविक समय में निगरानी की जाएगी। सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करेंगे।थानाध्यक्षों को परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष रूप से सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल टीम और पेट्रोलिंग भी तैनात रहेगी।

    उपस्थित अधिकारियों की जवाबदेही तय

    प्रशासन ने कहा है कि सभी अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहना अनिवार्य है। निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ परीक्षा प्रबंधन करने के निर्देश दिए गए हैं।

    अभ्यर्थियों से प्रशासन की अपील

    जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे, केवल अनुमति प्राप्त सामग्री साथ रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और परीक्षा में अनुशासन और शुचिता बनाए रखें। प्रशासन ने भरोसा जताया है कि सभी के सहयोग से भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

    Also Read : बिहार के 10 शहरों की हवा ‘खराब’ श्रेणी में, पटना में AQI 335 पहुंचा

    27 केंद्रों पर 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल Bihar Police Driver Constable Recruitment Examination will be held today in Muzaffarpur with over 15000 candidates appearing at 27 centres. मुजफ्फरपुर में आज होगी बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के 10 शहरों की हवा ‘खराब’ श्रेणी में, पटना में AQI 335 पहुंचा
    Next Article दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़े

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.