Mumbai : शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 256.97 अंक बढ़कर 84,923.25 पर और निफ्टी 80.25 अंक की बढ़त के साथ 25,919.90 पर ट्रेड कर रहा है। यह तेजी पिछले दो कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आई है।
आज निफ्टी 25,864.05 अंक पर खुला और शुरुआती कारोबार में उछाल मारते हुए 25,875.30 अंक पर पहुंच गया, जो ओपनिंग से 35.65 अंक अधिक है। सेंसेक्स भी 84,607.49 अंक पर खुला और थोड़ी देर में 100 से अधिक अंकों की बढ़त दर्ज की।
इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दर की घोषणा से पहले बैंकिंग और तेल शेयरों में मुनाफा वसूली हावी रहने के कारण बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 436.41 अंक यानी 0.51% गिरकर 84,666.28 पर और निफ्टी 120.90 अंक यानी 0.47% गिरकर 25,839.65 पर बंद हुआ था। उस दिन निजी बैंकों, तेल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई थी।
विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कमजोर वैश्विक संकेतों ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला।
Also Read : मुजफ्फरपुर में आज होगी बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा, 27 केंद्रों पर 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल
Also Read : बिहार के 10 शहरों की हवा ‘खराब’ श्रेणी में, पटना में AQI 335 पहुंचा


