Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लोयाबाद रेलवे साइडिंग में गोलियों और बमबाजी से दहशत, जानें पूरा मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    लोयाबाद रेलवे साइडिंग में गोलियों और बमबाजी से दहशत, जानें पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र के बीसीसीएल रेलवे साइडिंग में फिर से वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बमबारी और गोलीबारी की घटना सामने आई है. देर रात हुई गोलीबारी और बम धमाकों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना के बाद स्थानीय लोग थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. घटना की जानकारी मिलते ही लोयाबाद और जोगता थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नोशाद आलम भी घटनास्थल पर पहुंचे. उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद पुलिस ने सख्ती से उपद्रवियों को खदेड़ा. पुलिस ने घटनास्थल से खोखा, जिंदा कारतूस और बम के अवशेष बरामद किए हैं.

    मामले की जानकारी

    मिली जानकारी के अनुसार, लोयाबाद रेलवे साइडिंग में स्थानीय लोगों ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम बंद करने की मांग की थी, जिसके बाद काम बाधित हो गया. इस मुद्दे को लेकर रेलवे साइडिंग में काम करने वाले कर्मचारियों ने विरोध जताया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और बमबारी, गोलीबारी और पत्थरबाजी शुरू हो गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी अपनी मनमानी कर रही है और स्थानीय मांगों को नजरअंदाज करते हुए बदमाशों की मदद से अपना काम करवा रही है.

    डीएसपी का बयान

    डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नोशाद आलम ने कहा कि यह असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया काम है. पेशेवर अपराधियों ने क्षेत्र में अपना दबदबा बनाने के लिए यह हरकत की. सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    अपराधी असामाजिक तत्व कारतूस कोयला ट्रांसपोर्टिंग खोखा गोलीबारी झारखंड डीएसपी धनबाद नोशाद आलम पत्थरबाजी पुलिस कार्रवाई बम अवशेष बमबारी बीसीसीएल रेलवे साइडिंग रेलवे साइडिंग संघर्ष लोयाबाद वर्चस्व सख्त कार्रवाई स्थानीय लोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीतीश कुमार ने ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान की बड़ी घोषणाएं, गन्ने की कीमत में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी और गंडक किनारे 4 डिग्री कॉलेज खुलेंगे
    Next Article  गुमला में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के साथ थाने में मारपीट, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    Latest Posts

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.