Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए ‘माई-बहिन मान योजना’ के तहत ₹2500 देने का किया ऐलान
    बिहार

    तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए ‘माई-बहिन मान योजना’ के तहत ₹2500 देने का किया ऐलान

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2024Updated:December 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार के विपक्षी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दरभंगा में एक महत्वपूर्ण घोषणा की. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो ‘माई बहिन मान योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत राज्य की प्रत्येक महिला को प्रति माह 2,500 रुपए दिए जाएंगे. यह योजना महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए होगी, और उनके बैंक खातों में सीधे राशि हस्तांतरित की जाएगी. तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “बिहार का नवनिर्माण महिलाओं की समृद्धि के बिना संभव नहीं है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे अपनी जीवनशैली सुधार सकें और परिवार के भले के लिए खर्च कर सकें.” उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए यह पैसे उनके बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और छोटे व्यवसायों के लिए सहायक होंगे.

    ये भी पढ़ें आज रांची में JSSC कार्यालय का घेराव करेंगे छात्र, रांची पुलिस अलर्ट

    तेजस्वी यादव ने महंगाई के बढ़ते असर पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि वर्तमान स्थिति में महिलाएं न तो अपने पसंदीदा कपड़े खरीद पा रही हैं और न ही उचित भोजन का प्रबंध कर पा रही हैं. इस योजना के माध्यम से महिलाओं को कम से कम आर्थिक सहायता मिल सकेगी, जो उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करेगी. राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि अफसरशाही राज्य में पूरी तरह से हावी हो चुकी है और अधिकारी युवाओं पर अत्याचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है, और अधिकारी अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘महिला संवाद यात्रा’ को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी यात्रा पर इतना खर्च कर रहे हैं, जो आज तक किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किया. नीतीश कुमार 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च करने जा रहे हैं. यह पैसे बेहतर कार्यों में खर्च किए जा सकते थे.”

     

    2500 रुपए अफसरशाही आर्थिक सशक्तिकरण छोटे व्यवसाय तेजस्वी यादव दरभंगा नीतीश कुमार बिहार राजनीति बिहार सरकार महंगाई महागठबंधन महिला संवाद यात्रा महिलाओं का उत्थान माई बहिन मान योजना मासिक सहायता राजद विपक्षी नेता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनाथ और HIV ग्रसित बच्चों के संरक्षण के लिए SFCSC की अहम बैठक, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Next Article सरकारी दर पर धान की खरीदारी आज से शुरू, यहां कर सकते हैं बिक्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद लिफाफे में रिपोर्ट क्यों?, क्या छुपाया जा रहा है : बाबूलाल मरांडी

    September 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.