Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अनाथ और HIV ग्रसित बच्चों के संरक्षण के लिए SFCSC की अहम बैठक, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    अनाथ और HIV ग्रसित बच्चों के संरक्षण के लिए SFCSC की अहम बैठक, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2024Updated:December 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची के समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कार्यालय कक्ष में आज प्रयोजन एवं पालन पोषण देख-रेख अनुमोदन समिति (SFCSC) की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने की. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, कमिटी के सदस्य और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने देख-रेख संरक्षण योग्य बाल कल्याण समिति से अनुबंधित कुल 214 बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिनमें अनाथ, एकल परिवार से जुड़े और HIV ग्रसित बच्चे शामिल हैं.
    मिशन वात्सल्य योजना के तहत बच्चों को शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्रदान की जाती है. बैठक में, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 214 बच्चों में से 198 बच्चों को अनुमोदित किया गया. इन बच्चों के बारे में सभी अनिवार्य आवश्यक दस्तावेजों को पूरा पाया गया और मार्गदर्शिका के तहत अनुमोदन दिया गया.

    जानें मिशन वात्सल्य योजना का उद्देश्य

    मिशन वात्सल्य योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों के लिए एक संवेदनशील, सहायक और समन्वित पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना है. इस योजना के तहत बच्चों के विकास के विभिन्न चरणों में उनका संरक्षण और देख-रेख सुनिश्चित किया जाता है. इसके माध्यम से, देशभर के जिलों में बाल कल्याण और संरक्षण समितियों को मजबूत किया जाएगा, साथ ही वैधानिक और सेवा वितरण संरचनाओं के संस्थागत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा.

    उपायुक्त ने इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की बात कही.

    HIV ग्रसित बच्चे SFCSC बैठक अनाथ बच्चे अनुमोदन एकल परिवार डीसी मंजूनाथ भजंत्री देख-रेख योजना देख-रेख संरक्षण पोषण बच्चों का विकास बच्चों का संरक्षण बाल कल्याण बाल संरक्षण समितियां मिशन वात्सल्य योजना का उद्देश्य रांची रांची प्रशासन वित्तीय वर्ष 2024-25 शिक्षा समाज कल्याण पदाधिकारी संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र सुरभि सिंह स्वास्थ्य सहायता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज रांची में JSSC कार्यालय का घेराव करेंगे छात्र, रांची पुलिस अलर्ट
    Next Article तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए ‘माई-बहिन मान योजना’ के तहत ₹2500 देने का किया ऐलान

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.