Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»रवि योग, भौम जया सिद्ध योग, लक्ष्मी योग के संयोग में मनेगा तीज व्रत
    धर्म/ज्योतिष

    रवि योग, भौम जया सिद्ध योग, लक्ष्मी योग के संयोग में मनेगा तीज व्रत

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2025Updated:August 26, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    व्रत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अविरल दाम्पत्य सुख एवम् अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किया जाने वाला व्रत है हरितालिका तीज :- आचार्य प्रणव मिश्रा

    26 अगस्त मंगलवार को दिनभर होगा तीज का पूजा

    सौभाग्यवती महिलाएं अपने सौभाग्य को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए तथा कन्याएं भावी जीवन के सुखी दाम्पत्य जीवन को प्राप्त करने के लिए इस व्रत को तपस्या की तरह निर्जल तथा निराहार रहकर करती है।

    हरतालिका व्रत भाद्रपद के शुक्ल पक्ष के तृतीय तिथि हस्त नक्षत्र में किया जाता है। मान्यता है की यह व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए रखा था। इस व्रत में शिव और पार्वती के विवाह की कथा सुनाने का काफी महत्व है। इसे सुहागन स्त्रियाँ अपने पति के लंबी आयु, सुख, सौभाग्य, आरोग्य की कामना के लिए करती है। इस व्रत को कुवारी कन्याएँ बेहतर जीवन साथी की कामना के लिए करती है।
    प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य प्रणव मिश्रा ने बताया कि तृतीया तिथि 25 सितंबर सोमवार को प्रातः 11:39 मिनट पर प्रारंभ होगा और 26 सितंबर मंगलवार को प्रातः 12: 39 मिनट पर समाप्त होगा। हस्त नक्षत्र 26 को दिन भर रहेगा। इसलिए 26 को सूर्योदय में तृतीया होने से इस दिन पूरे दिन तृतीया मान्य होगा।

    पूजन विधि :: हरतालिका तीज व्रत प्रदोषकाल में किया जाता है। सूर्यास्त के बाद के 3 मुहूर्त को प्रदोषकाल कहा जाता है। जिसमे दिन और रात के मिलन का समय होता है। इस व्रत को पुरे दिन और रात निर्जला रह कर किया जाता है। सुहागिन महिलाएं शिवालय जा कर माता पार्वती और शिव जी और गणेश की पूजा करती है, जो सुहागन स्त्रियां मंदिर नही जा सकती हैं, ओ घर मे ही मिट्टी या रेत की भगवान शिव और माता पार्वती और की प्रतिमा बना कर पूजन करें।

    पूजा स्थल को बेलपत्र के झालर, रंगोली और फूलों से सजाये तथा माता पार्वती का श्रृंगार करें। इसके बाद देवताओं का आह्वान करते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश का षोडशोपचार विधि से पूजन करें।
    यह व्रत पति पत्नी दोनों साथ मिलकर करना चाहिए। उसके हरतालिका व्रत का कथा श्रवण कर आरती करे तथा रात्रि जागरण कर व्रत का उत्सव मनावे।

    कथा : माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए हिमालय के गंगा तट पर अपनी बाल्यावस्था में घोर तप किया। इस दौरान उन्होंने अन्न का सेवन नहीं किया। काफी समय सूखे पत्ते चबाकर खाती और फिर कई वर्षों तक उन्होंने केवल हवा पीकर ही जीवन व्यतीत किया। भाद्रपद तृतीया शुक्ल के दिन हस्त नक्षत्र को माता पार्वती ने रेत से शिवलिंग का निर्माण किया और भोलेनाथ की स्तुति में लीन होकर रात्रि जागरण किया। तब माता के इस कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और इच्छानुसार उनको अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। इस व्रत को करने वाली स्त्रियां पार्वतीजी के समान ही सुखपूर्वक पतिरमण करके शिवलोक को जाती हैं। उनका दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है।
    मान्यता है कि इस दिन जो महिलाएं विधि-विधानपूर्वक और पूर्ण निष्ठा से इस व्रत को करती हैं, वे अपने मन के अनुरूप पति को प्राप्त करती हैं।

    आज

    प्रसिद्ध ज्योतिष
    आचार्य प्रणव मिश्रा
    आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
    8210075897

    अखंड सौभाग्य आचार्य प्रणव मिश्रा कुंवारी कन्याएं गणेश पूजा तपस्या तृतीया तिथि दाम्पत्य सुख निराहार व्रत निर्जल व्रत पतिरमण पार्वती पूजा पूजा विधि प्रदोषकाल पूजा बेलपत्र रात्रि जागरण वैवाहिक सुख व्रत व्रत कथा व्रत विधि शिव पार्वती प्रेम शिव पूजा शिव-पार्वती विवाह शिवलिंग निर्माण श्रृंगार सुहागिन स्त्रियां सौभाग्यवती स्त्रियाँ हरतालिका तीज 2025 हरतालिका तीज कथा हरतालिका तीज महत्व हरितालिका तीज हस्त नक्षत्र हिन्दू त्यौहार हिन्दू धर्म हिन्दू व्रत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 26 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाओं से मुक्ति के लिए जानें विधि और मंत्र

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला – 4 : मां दुर्गा जैसी हिम्मत लेकर रेड लाइट नेटवर्क में पहुंचीं महिमा सिंह, 400-500 लड़कियों को दिया नया जीवन

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा से मिलती है संतान सुख और सुख-समृद्धि की कामना, जानें विधि-मंत्र

    October 14, 2026
    Latest Posts

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026

    एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

    October 17, 2026

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026

    लद्दाख पर चीन की टिप्पणी से भड़के सोनम वांगचुक, पूछा- तिब्बत कब खाली कर रहे हैं?

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.