Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अंडर-19 टीम में सिलेक्शन का झांसा देकर शिक्षक से 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    अंडर-19 टीम में सिलेक्शन का झांसा देकर शिक्षक से 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 6, 2026Updated:April 6, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अंडर-19 क्रिकेट टीम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : जिले में अंडर-19 क्रिकेट टीम और रणजी ट्रॉफी में चयन का सपना दिखाकर एक शिक्षक से एक करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। करीब छह महीने पुराने इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किसलय पल्लव को दबोचकर जेल भेज दिया है।

    बेटे के क्रिकेट करियर के नाम पर लिया एक करोड़

    मामला दुमका नगर थाना क्षेत्र का है। 12 अक्टूबर 2025 को सरकारी स्कूल के शिक्षक बुलबुल कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि दुमका के बख्शी बांध निवासी किसलय पल्लव ने उनके बेटे आशुतोष आनंद को भारतीय अंडर-19 टीम और रणजी ट्रॉफी में खिलाने का झांसा दिया। इस भरोसे में आकर उन्होंने आरोपी को किस्तों में कुल एक करोड़ रुपये दे दिए। इसमें 50 लाख नकद और 50 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया था।

    फर्जी लेटर देकर भरोसा जीतने की कोशिश

    पैसे लेने के बाद आरोपी ने बीसीसीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर के नाम से एक लेटर भी दिया, जिसमें आशुतोष के अंडर-19 टीम में चयन का दावा किया गया था। लेटर पर बीसीसीआई का लोगो भी लगा था, जिससे मामला असली लगने लगा। लेकिन जब परिवार ने इसकी सच्चाई जांची, तो पता चला कि वह लेटर पूरी तरह फर्जी है और टीम में आशुतोष का नाम कहीं नहीं है। यहीं से ठगी का शक पक्का हो गया।

    छह महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

    शिकायत के आधार पर नगर थाना में केस संख्या 185/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई। करीब छह महीने तक पुलिस ने मामले की छानबीन की और आखिरकार रविवार को आरोपी किसलय पल्लव को गिरफ्तार कर लिया।

    ठगी का शिकार शिक्षक की हो चुकी है मौत

    इस मामले में एक दुखद पहलू यह भी है कि शिकायतकर्ता शिक्षक बुलबुल कुमार की इस बीच बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। अपने बेटे के सपनों के लिए उन्होंने जो पैसा लगाया, वह उन्हें इंसाफ मिलने से पहले ही दुनिया छोड़ गए।

    एसपी बोले, आगे भी जारी रहेगी जांच

    दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि अंडर-19 टीम में सिलेक्शन के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं और लोग भी इस गिरोह के शिकार तो नहीं हुए हैं।

    Also Read : पलामू में खून का रिश्ता हुआ तार-तार, छोटे भाई ने टांगी से बड़े भाई की हत्या

    BCCI fake letter scam Breaking news cricket career scam cricket fraud case cricket selection fraud India cyber fraud India Dumka crime update dumka news Dumka police action fake BCCI letter financial fraud case jharkhand crime news Kislay Pallav arrested Latest news one crore fraud online fraud case police arrest news Ranji selection scam Ranji Trophy fraud teacher cheated Today News Trending News U-19 selection scam U19 cricket scam
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में खून का रिश्ता हुआ तार-तार, छोटे भाई ने टांगी से बड़े भाई की हत्या
    Next Article अब कोयले की जगह पेड़, बीसीसीएल की 9.81 एकड़ जमीन बनेगी जंगल, प्रक्रिया शुरू

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.