Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»टाटानगर में होली के बाद तेज होगा रीडेवलपमेंट अभियान, 350-400 अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर
    झारखंड

    टाटानगर में होली के बाद तेज होगा रीडेवलपमेंट अभियान, 350-400 अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अतिक्रमण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : रेलवे ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट की तैयारी तेज कर दी है। स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों को व्यवस्थित बनाने के लिए करीब 350 से 400 छोटे-बड़े अतिक्रमण, मकान और दुकानों को हटाने की योजना बनाई गई है। पहले चरण में स्टेशन से कीताडीह और आसपास के कुछ हिस्सों में कार्रवाई पूरी हो चुकी है। अब शेष क्षेत्रों में चार चरणों में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के बाद इस अभियान की रफ्तार और बढ़ाई जाएगी।

    प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित परिवारों और दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है, ताकि उन्हें न्यूनतम परेशानी हो। लोको क्रॉसिंग से सालगाझुड़ी केबिन तक मछुआ पाड़ा और हरिजन बस्ती समेत कई इलाकों में पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जमीन खाली होने के बाद समतलीकरण कर सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।

    सौर ऊर्जा उत्पादन पर जोर

    टाटानगर स्टेशन के रीडेवलपमेंट के साथ रेलवे सौर ऊर्जा उत्पादन पर भी फोकस कर रहा है। रेल लाइन के किनारे लगभग 550 मीटर जमीन अधिग्रहित कर सोलर प्लांट लगाने की तैयारी है। चक्रधरपुर रेल मंडल में 339 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे की खाली जमीन पर छोटे-छोटे सोलर प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे बिजली खर्च में अच्छी बचत होने की उम्मीद है।

    स्टेशन को आधुनिक हब बनाने की योजना

    टाटानगर स्टेशन को रेलवे हब के रूप में विकसित करने के लिए नए यार्ड के निर्माण, आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्याकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार की योजनाएं भी चल रही हैं। खासमहल रोड समेत आसपास के इलाकों को चरणबद्ध तरीके से खाली कराया जाएगा। रेलवे का मानना है कि रीडेवलपमेंट योजना पूरी होने के बाद टाटानगर स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    Also Read : बतियातु में सफाई ड्राइव के दौरान बवाल, पूर्व पार्षद पर टीम से दुर्व्यवहार का आरोप (VIDEO)

    Chakradharpur railway division encroachment removal campaign Harijan Basti illegal occupation Jharkhand Railway Khasmahal Road Kitadih Machhua Pada Railway Action Railway Land Solar Plant Scheme station beautification Tatanagar Railway Station Tatanagar Redevelopment अतिक्रमण हटाओ अभियान अवैध कब्जा कीताडीह खासमहल रोड चक्रधरपुर रेल मंडल झारखंड रेलवे टाटानगर रीडेवलपमेंट टाटानगर रेलवे स्टेशन मछुआ पाड़ा रेलवे कार्रवाई रेलवे भूमि सोलर प्लांट योजना स्टेशन सौंदर्यीकरण हरिजन बस्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबरियातु में सफाई ड्राइव के दौरान बवाल, पूर्व पार्षद पर टीम से दुर्व्यवहार का आरोप (VIDEO)
    Next Article डोरंडा मर्सिडीज मामला : हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे, CBI जांच फिलहाल रुका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.