Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में भव्य रूप लेगा तपोवन मंदिर, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया पूरा सहयोग का भरोसा
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में भव्य रूप लेगा तपोवन मंदिर, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया पूरा सहयोग का भरोसा

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन से सोमवार को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति ने मंदिर के चल रहे नवनिर्माण कार्य की प्रगति से सीएम को अवगत कराया और उन्हें स्थल निरीक्षण के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि तपोवन मंदिर रांची की ऐतिहासिक धरोहर और आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन का कार्य बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें राज्य सरकार हर संभव सहयोग देगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंदिर को भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सभी जरूरी सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि तपोवन मंदिर को इस तरह विकसित किया जाए कि यह देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास न केवल आस्था से जुड़ा होता है, बल्कि इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं।

    2029 तक पूरा होगा निर्माण कार्य

    मंदिर नवनिर्माण समिति ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2029 तक पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल मंदिर के फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है और आगे का निर्माण तेजी से जारी है। समिति ने यह भी बताया कि मंदिर का निर्माण अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के आर्किटेक्ट Ashish Sompura के निर्देशन में किया जा रहा है, जिससे इसकी भव्यता और वास्तुकला विशेष रूप से आकर्षक होगी।

    ये लोग रहे मौजूद

    मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में मंदिर के महंत ओमप्रकाश, समिति के सचिव प्रणय कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार वर्मा, अयोध्या दास और अन्य सदस्य शामिल थे। सभी ने मंदिर निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

    Also Read : कोयलांचल में भ्रष्टाचार पर CISF की तीखी चोट, 9 अधिकारी और जवानों का तबादला

    Tapovan Temple in Ranchi Set to Undergo Grand Transformation; CM Hemant Soren Assures Full Support. रांची में भव्य रूप लेगा तपोवन मंदिर सीएम सीएम हेमंत सोरेन ने दिया पूरा सहयोग का भरोसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोयलांचल में भ्रष्टाचार पर CISF की तीखी चोट, 9 अधिकारी और जवानों का तबादला
    Next Article जमशेदपुर में चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, कार से पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    Latest Posts

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.