Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर में चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, कार से पिस्टल और जिंदा गोली बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, कार से पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर शहर में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जुगसलाई थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार देर रात छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पार्वती घाट से गरीब नवाज कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर की गई।

    चेकिंग के दौरान पकड़ में आया आरोपित

    गिरफ्तार युवक की पहचान जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी (पहलवान डेरा) निवासी 19 वर्षीय मो. शहजादा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने जब उसकी सफेद रंग की हुंडई वरना कार को रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, एक मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा उसके पास से एक महंगा आईफोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

    सूचना के आधार पर बनी थी विशेष टीम

    सोमवार को सिटी एसपी कुमार शिवा आशीष ने प्रेस वार्ता में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि पार्वती घाट और गरीब नवाज कॉलोनी के बीच के रास्ते पर संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। इस सूचना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

    टीम ने इलाके में बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से अवैध हथियार बरामद हुआ और युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

    पुलिस ने इस मामले में जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपित का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है या नहीं और वह हथियार कहां से लेकर आया था।

    इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

    इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां के साथ एसआई अजय कुमार यादव, गोपाल कुमार, गौतम कुमार, मनोज कुमार गोराई, हवलदार कुंदन राम, बिहारी मिश्रा और आरक्षी सैयद सलमान अख्तर की अहम भूमिका रही।

    Also Read : रांची में भव्य रूप लेगा तपोवन मंदिर, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया पूरा सहयोग का भरोसा

    Youth Arrested During Check in Jamshedpur; Pistol and Live Ammunition Recovered from Car कार से पिस्टल और जिंदा गोली बरामद कार से पिस्टल और जिंदा बरामद जमशेदपुर जमशेदपुर में चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में भव्य रूप लेगा तपोवन मंदिर, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया पूरा सहयोग का भरोसा
    Next Article रांची में अतिक्रमण पर निगम सख्त, स्टेशन रोड से अरगोड़ा तक चला अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को जजों से भी ज्यादा कानूनी सुरक्षा मिली है : सुप्रीम कोर्ट

    October 6, 2026
    क्राइम

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026
    क्राइम

    सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस : एसआइटी की रिपोर्ट, प्रश्नपत्र रटवाने के दौरान मौजूद था अभय तिवारी

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को जजों से भी ज्यादा कानूनी सुरक्षा मिली है : सुप्रीम कोर्ट

    October 6, 2026

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026

    सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस : एसआइटी की रिपोर्ट, प्रश्नपत्र रटवाने के दौरान मौजूद था अभय तिवारी

    October 6, 2026

    ओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.