Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खुद से गैस की दवा लेना घातक, लाइफस्टाइल से हो रही फैटी लीवर की समस्या
    झारखंड

    खुद से गैस की दवा लेना घातक, लाइफस्टाइल से हो रही फैटी लीवर की समस्या

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2024Updated:October 5, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: इंडियन सोसायटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा डोरंडा के शौर्य सभागार में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो गई. कॉन्फ्रेंस में झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों से पेट व लीवर के सैकड़ों स्पेशलिस्ट भाग ले रहे है. पहले दिन 20 से ज्यादा टॉपिक पर विभिन्न बीमारियों को लेकर डॉक्टरों ने अपने प्रेजेंटेशन दिए. हर प्रेजेंटेशन के बाद पैनल डिस्कशन भी हुआ. जिसमें ये बातें सामने आई कि खुद से दवा लेना और लाइफस्टाइल में बदलाव हमारे लिए कितना घातक साबित हो रहा है. गैस समझकर जिसे हम इग्नोर कर रहे है उसकी वजह से हमें गंभीर बीमारियां चपेट में ले रही है. इतना ही नहीं लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण ज्यादातर लोग फैटी लीवर की समस्या से जूझ रहे है.

    गंभीर बीमारी की दस्तक
    पेट में दर्द की समस्या लेकर आते है. वहीं पेट फुला हुआ रहता है. इसके अलावा मरीज कंफर्टेबल फील नहीं करते है. वहीं वजन बढ़ने की भी शिकायत लेकर मरीज आ रहे है. ये फैटी लीवर के साइन है. जिसकी वजह से डायबिटीज, बीपी, हार्ट की समस्या और किडनी की समस्या हो सकती है. बढ़ा हुआ वजन भी एक बीमारी है. कई लोगों का शरीर ठीक होता है लेकिन उनका पेट बढ़ा हुआ होता है. यह और ज्यादा खतरनाक है. इसलिए प्रापर डाइट लेना और खाने के बाद वाक जरूरी है. इसके अलावा लाइफस्टाइल में बदलाव से इन बीमारियों से दूर रह सकते है. ये बातें गैस्ट्रो एक्सपर्ट डॉ संजीव कुमार झा ने कही. साथ ही कहा कि गैस की समस्या सोचकर लोग खुद से दवा ले लेते है. लेकिन ये समस्या ज्यादा दिन रहने से गंभीर बीमारी दस्तक दे सकती है. ऐसी स्थिति में इलाज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

    डॉ संजीव झा

    वेस्टर्न लाइफस्टाइल ने बढ़ाई परेशानी
    लाइफस्टाइल में जो परिवर्तन आया है. हमारा जीन इंडियन है लेकिन हमलोगों ने लाइफस्टाइल वेस्टर्न अपना लिया है. हमारा खाना भी जंक फूड हो गया है. फोन किया और जंक फूड हाजिर. इससे हम ज्यादा कैलोरी ले रहे है. उसे बर्न नहीं कर पा रहे है. जो हमारे शरीर में जम जा रहा है. ये सबसे ज्यादा लीवर में जम रहा है. इस वजह से फैटी लीवर की समस्या हो रही है. गैस्ट्रो एक्सपर्ट डॉ जयंत घोष ने कहा कि पहले हम स्कूल साइकिल से या पैदल जाते थे. हमारे शरीर का कैलोरी बर्न होता था. लेकिन अब बच्चे बस से या गाड़ियों से जाते है. खेलने की बजाय फोन से चिपके रहते है. लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर इस समस्या से बचाव कर सकते है.

    डॉ जयंत घोष

    आर्किड में मरीज की सर्जरी को डॉक्टरों ने देखा लाइव

    ऑर्गनाइजिंग को-चेयरपर्सन डॉ. जयंत घोष ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के दौरान ऑर्किड अस्पताल के ओटी से आधा दर्जन मरीजों की लाइव सर्जरी की गयी. इसमें पित्त की नली में स्टोन, पैनक्रियाज में स्टोन, खाना घोंटने में होने वाली दिक्कत की सर्जरी आदि बिना चीर-फाड़ के यानि एंडोस्कोपी विधि से सर्जरी की गयी. सभी सर्जरी बाहर से आये एक्सपर्ट ने रांची के डॉक्टरों के साथ मिलकर  की. जिससे यहां के डॉक्टरों को काफी नयी तकनीक सीखने को मिली. कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य है कि बाहर की एडवांस तकनीक यहां के डॉक्टर सीखकर खुद को डेवलप कर सके.

    इंडियन सोसायटी ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी गंभीर बीमारियां गैस झारखंड डोरंडा दवा नेशनल कॉन्फ्रेंस पेट पैनल डिस्कशन प्रेजेंटेशन फैटी लीवर लाइफस्टाइल लीवर शौर्य सभागार स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य जागरूकता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसबसे बड़े जल महोत्सव ‘जल जगार’ का भव्य शुभारंभ
    Next Article संजय सेठ ने कैलाशपति मिश्र की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, विवाद पर दी प्रतिक्रिया

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.