AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Rahul Gandhi

‘छात्रों से मिलिए, उनकी मांगों का समाधान कीजिए’ , छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की हेमंत सोरेन को चिट्ठी

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी है. 14 अगस्त को लिखी इस चिट्ठी में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात करने की अपील की है. राहुल गांधी ने कहा है कि छात्रों की मांगों को सुना जाना चाहिए और सरकार को उनके बाकी मुद्दों के समाधान की दिशा में जरूरी कदम उठाने चाहिए. उन्होंने छात्रों के आंदोलन को शांतिपूर्ण बताते हुए उनकी मांगों को जायज … Read More

विधानसभा

झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Ranchi : झारखंड विधानसभा के इतिहास में पहली बार कोई सत्र अपनी निर्धारित अवधि पूरी नहीं कर सका. लगातार हंगामे और JPSC परीक्षा के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के कारण पांच दिवसीय मानसून सत्र चौथे दिन ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी और सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा के अंदर और बाहर सियासी माहौल गर्म रहा. सड़क से लेकर सदन तक सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए. विपक्ष लगातार सरकार से JPSC मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करता रहा. सत्र के चौथे दिन … Read More

CM hemant Soren

झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर उन्हें दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही कई परीक्षाओं को रद्द करने और उनसे जुड़े मामलों की जांच कराने का फैसला ले चुकी है. जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायतें सामने … Read More

BJP

झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बाइक रैली निकाली. बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बाइक लेकर रैली में शामिल हुए और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया और विधानसभा घेराव के दौरान हुई लाठीचार्ज की कार्रवाई का विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्र लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर … Read More

sudivya sonu and jairam Mahto

छात्रों से बात करने सदन छोड़ बाहर निकले जयराम , सुदिव्य सोनू ने कहा भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

झारखंड विधानसभा में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सदन में सरकार और छात्रों के बीच हुई बातचीत का पूरा ब्यौरा रखा और आरोप लगाया कि बीजेपी ने छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को हाईजैक कर लिया है. इसी दौरान JPSC-JSSC मुद्दे को लेकर सदन में चल रही कार्यवाही के बीच जयराम महतो सदन से बाहर निकल गए. उनके सदन से बाहर जाने के बाद विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर सियासी हलचल और तेज हो गई. मंत्री ने कहा कि सरकार और छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत में अधिकांश मुद्दों … Read More

rabindranath Mahto

झारखंड : विपक्षी विधायकों की गैरमौजूदगी पर स्पीकर की दो टूक, बोले- “सवाल डालकर सदन में न रहना दुखद”

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के विधायक मौजूद नहीं रहे. बीजेपी विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने विपक्षी विधायकों की गैरमौजूदगी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सवाल डालकर सदन में मौजूद नहीं रहना दुखद है. दरअसल, छात्रों के मुद्दे पर सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद बीजेपी के विधायक, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष समेत कई नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे. प्रदर्शन … Read More

संजय सेठ

जोहार लाइव की खबर पर रक्षा राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कहा सीजीएल परीक्षा की निष्पक्ष जांच हो

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन 17वें दिन भी जारी है. बड़ी संख्या में छात्र रांची में विधानसभा का घेराव करने के लिए निकल चुके हैं. छात्र परीक्षाएं रद्द करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. इस बीच अब इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है. इससे पहले हमारी रिपोर्ट में सामने आया था कि JSSC-CGL परीक्षा के पेपर लीक मामले में कथित तौर पर छात्रों को बोकारो में प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे. इस पूरे मामले में करीब 1.80 करोड़ रुपये की डील होने का … Read More

नेहा बोरा

झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की मांग को लेकर निकाला गया छात्रों का विधानसभा मार्च उस समय विवादों में आ गया, जब ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक युवक ने स्याही फेंक दी. अचानक हुई इस घटना से मार्च में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू हुआ यह मार्च विधानसभा की ओर बढ़ा. इसमें राज्य के अलग-अलग … Read More

CM hemant Soren

झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

झारखंड में 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया में कथित धांधली की जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 14 दिनों से धरना जारी है, जबकि कई छात्र पिछले 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं. शुक्रवार को आंदोलन की गूंज सड़क से लेकर विधानसभा तक सुनाई दी. विधानसभा में बीजेपी ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा, वहीं बाहर छात्र संगठनों ने विधानसभा मार्च निकालने की कोशिश की. झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को JPSC-JSSC विवाद सबसे बड़ा मुद्दा बना रहा. बीजेपी विधायकों ने … Read More

babulal marandi

झारखंड : मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक, JPSC-JSSC पर जोरदार हंगामा, मानसून सत्र स्थगित

राजधानी रांची में JPSC और JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है. इसी बीच गुरुवार को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन भी इसी मुद्दे की गूंज के साथ शुरू हुआ. सदन के बाहर जहां छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, वहीं सदन के अंदर बीजेपी विधायकों ने उसी मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की. सत्र शुरू होते ही बीजेपी विधायक मास्क पहनकर विधानसभा पहुंचे. इन मास्क पर लिखा था, “न्याय चाहिए, धोखा नहीं. JPSC, JSSC-CGL सहित सभी परीक्षाओं की CBI जांच कराओ.” विधायक अपनी सीटों पर खड़े होकर JPSC … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More