AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
kalpana Soren

झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले कई दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है. छात्र JPSC-JSSC में सुधार के साथ-साथ परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच CBI से कराने की मांग कर रहे हैं. छात्रों के लगातार चल रहे आंदोलन और CID की कार्रवाई के बीच गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का बयान सामने आया है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर नेमरा पहुंचीं कल्पना सोरेन से जब पत्रकारों ने छात्र आंदोलन को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मुद्दे को लेकर काफी संवेदनशील हैं. उन्होंने … Read More

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य ने खोया अनुभवी जननेता

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. मंगलवार को मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ झारखंड विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मन्नान मल्लिक लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे. उन्होंने … Read More

राज्यसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुआ गठबंधन, हेमंत सोरेन से मिले भूपेश बघेल

Ranchi : झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव-2026 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रविवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने मुलाकात की। उनके साथ कांग्रेस नेता अजय शर्मा भी मौजूद रहे। करीब हुई इस मुलाकात में राज्यसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति, आपसी समन्वय और मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा हुई। माना जा रहा है कि आने वाले चुनाव को देखते हुए इंडिया गठबंधन के घटक दल अभी से अपनी तैयारियों को धार देने में … Read More

राज्यसभा सीटों को लेकर गठबंधन में खींचतान, झामुमो ने दिखाए तेवर

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही महागठबंधन के भीतर भी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। कांग्रेस द्वारा बोकारो के प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने साफ कर दिया है कि वह दोनों सीटों पर अपना दावा छोड़ने के मूड में नहीं है। इसके बाद गठबंधन की एकजुटता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस ने गुरुवार देर रात राज्यसभा चुनाव के लिए बोकारो निवासी प्रणव झा के नाम की घोषणा की। जैसे … Read More

सीएम हेमंत सोरेन से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Ranchi : झारखंड मंत्रालय में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के तौर पर हुई, लेकिन दोनों नेताओं के बीच राज्य और केंद्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी संवाद के माध्यम से विकास, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं और महिलाओं एवं बच्चों के … Read More

राज्यसभा चुनाव : सीट शेयरिंग पर आज होगी बड़ी बैठक, कांग्रेस प्रभारी करेंगे सीएम हेमंत से मुलाकात

Ranchi : झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। विधानसभा में मौजूदा विधायकों के आंकड़े देखें तो राज्यसभा की दोनों सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में जाती दिख रही हैं। लेकिन इसके लिए गठबंधन के भीतर एकजुटता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। इसी वजह से अब कांग्रेस भी पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। माना जा … Read More

DA बढ़ोतरी से जैविक खेती तक, हेमंत सरकार ने 39 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

Ranchi : रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने जनहित से जुड़े कई बड़े समझौतों पर मुहर लगा दी। बैठक में कुल 39 शर्तों को मंजूरी मिली। इसमें सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी, राज्य में “अबुआ दवाखाना” योजना शुरू करने, नशे के कारोबार पर लगाम कसने और दिव्यांग कलाकारों को आर्थिक सहायता देने जैसे अहम फैसले शामिल हैं। कैबिनेट ने सातवें वेतनमान के तहत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का DA 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया है। ववहीं छहीं ठे वेतनमान में इसे 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 … Read More

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश का असर, साहिबगंज में सार्वजनिक जगहों पर लगे प्याऊ

Sahibganj : झारखंड में बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच लोगों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। मुख्यमंत्री के आदेश के कुछ ही घंटों के भीतर साहिबगंज जिले के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से प्याऊ केंद्र स्थापित किए गए हैं। रविवार से जिले के कई इलाकों में इन केंद्रों पर शुद्ध और ठंडे पेयजल की व्यवस्था शुरू कर दी गई। भीषण गर्मी को देखते हुए यह पहल खास तौर पर आम नागरिकों, राहगीरों और ग्रामीण इलाकों से शहर आने वाले लोगों की सुविधा … Read More

बढ़ती गर्मी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सख्त, सभी जिलों के अफसरों को दिए खास निर्देश

Ranchi : झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी डीसी, पुलिस अधीक्षकों, थाना प्रभारियों, सीओ, बीडीओ और पंचायत अधिकारियों से कहा है कि आम लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि सरकारी दफ्तरों के बाहर और सार्वजनिक जगहों पर लोगों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही वहां स्पष्ट सूचना भी लगाई जाए, ताकि राहगीरों और आम लोगों को … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More