Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जोहार लाइव की खबर पर रक्षा राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कहा सीजीएल परीक्षा की निष्पक्ष जांच हो
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव की खबर पर रक्षा राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कहा सीजीएल परीक्षा की निष्पक्ष जांच हो

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संजय सेठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन 17वें दिन भी जारी है. बड़ी संख्या में छात्र रांची में विधानसभा का घेराव करने के लिए निकल चुके हैं. छात्र परीक्षाएं रद्द करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. इस बीच अब इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है.

    इससे पहले हमारी रिपोर्ट में सामने आया था कि JSSC-CGL परीक्षा के पेपर लीक मामले में कथित तौर पर छात्रों को बोकारो में प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे. इस पूरे मामले में करीब 1.80 करोड़ रुपये की डील होने का भी दावा किया गया है.

    अब इसपर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कथित पेपर लीक के सबूत सामने हैं, तो सरकार परीक्षा रद्द करने में देरी क्यों कर रही है. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि CGL रद्द करने की छात्रों की मांग पूरी तरह जायज है. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के छात्रों का जीवन बर्बाद करने की पटकथा “बहुत करीने से लिखी गई है.”

    सीजीपीएल रद्द करने की छात्रों की मांग पूरी तरह जायज है. सबूत सामने है, फिर रद्द करने में किस बात देरी कर रही है हेमंत सरकार. झारखंड के छात्रों का जीवन बर्बाद हो, इसका स्क्रिप्ट बहुत करीने से लिखा गया है.
    जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80…

    — Sanjay Seth (@SethSanjayMP) August 10, 2026

    छात्रों के समर्थन में झारखंड बीजेपी ने सीएम आवास के बाहर धरना दिया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की.

    इधर, JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में ED ने ECIR दर्ज की है. छात्रों के विधानसभा घेराव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. जगह-जगह कंटीले तार और बैरिकेडिंग की गई है. BNS की धारा 163 लागू है और छह लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

    प्रदर्शन स्थल से लेकर प्रमुख जगहों पर CCTV से निगरानी हो रही है. विधानसभा के मेन गेट पर बैरिकेडिंग की गई है, जबकि दो किलोमीटर के दायरे में वाटर कैनन तैनात हैं. दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है.

     

    Also Read : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    Assembly Gherao CGL Exam Competitive Exams Education news exam cancellation exam scam government job Hemant Soren jharkhand Jharkhand Government Jharkhand news Jharkhand Politics Jharkhand Students JPSC JPSC JSSC Protest JSSC JSSC CGL JSSC CGL paper leak Paper Leak Paper Leak Case ranchi ranchi news recruitment scam Sanjay seth student movement Student Protest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील
    Next Article जेपीएससी आंदोलन: रांची पुलिस का संवेदनशील चेहरा, छात्रों के सामने बिना लाठी के शालीनता से पेश आ रहे हैं जवान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबा, लोग आपको दिशोम गुरू क्यों कहते हैं?  एक सवाल से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : विपक्षी विधायकों की गैरमौजूदगी पर स्पीकर की दो टूक, बोले- “सवाल डालकर सदन में न रहना दुखद”

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी आंदोलन: रांची पुलिस का संवेदनशील चेहरा, छात्रों के सामने बिना लाठी के शालीनता से पेश आ रहे हैं जवान

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्र संगठनों के विधानसभा घेराव से पहले बीजेपी का ‘धप्पा’, बीजेपी विधायकों ने घेरा CM आवास

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    Latest Posts

    बाबा, लोग आपको दिशोम गुरू क्यों कहते हैं?  एक सवाल से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

    August 10, 2026

    झारखंड : विपक्षी विधायकों की गैरमौजूदगी पर स्पीकर की दो टूक, बोले- “सवाल डालकर सदन में न रहना दुखद”

    August 10, 2026

    जेपीएससी आंदोलन: रांची पुलिस का संवेदनशील चेहरा, छात्रों के सामने बिना लाठी के शालीनता से पेश आ रहे हैं जवान

    August 10, 2026

    जोहार लाइव की खबर पर रक्षा राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कहा सीजीएल परीक्षा की निष्पक्ष जांच हो

    August 10, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-2: जेएसएससी-सीजीएल का पेपर हुआ था लीक, बोकारो में रटवाया गया था उत्तर, 1.80 करोड़ में हुई थी डील

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.