Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप
    ट्रेंडिंग

    पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पोस्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Siwan : सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र स्थित एक पोस्ट ऑफिस में बड़ा बाबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त विजय मांझी के तौर पर की गई है। सोमवार को उनकी बॉडी पोस्ट ऑफिस के कार्यालय में फंदे से लटकी मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई अशोक मांझी ने हत्या का आरोप लगाया है।

    एक साल से थे इस पद पर कार्यरत

    विजय मांझी गोरेयाकोठी के हहवा गांव के निवासी थे और पिछले एक साल से पोस्ट ऑफिस में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत थे। परिजनों का कहना है कि विजय के ज्वाइन करने से पहले पोस्ट ऑफिस से बड़ी रकम की कथित अवैध निकासी हुई थी, जिसमें उनसे जबरन दस्तखत करवाए गए थे। इस गड़बड़ी को लेकर उनका अक्सर ऑफिस स्टाफ और एक निजी कर्मचारी से विवाद होता था। विजय ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात भी कही थी।

    हत्या की आशंका

    अशोक मांझी ने मीडिया को बताया कि सोमवार सुबह विजय ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन दोपहर में उनकी बॉडी ऑफिस में फंदे से लटकी मिली। उन्होंने पोस्ट ऑफिस के स्टाफ और एक निजी कर्मचारी पर गला दबाकर हत्या करने और इसे आत्महत्या का रूप देने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

    सूचना मिलते स्पॉट पर पहुंची पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण स्पॉट पर पहुंचे, जहां भारी भीड़ जमा हो गई। DSP समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने पाया कि घटना के बाद पोस्ट ऑफिस का पूरा स्टाफ कार्यालय छोड़कर फरार हो गया। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

    जांच शुरू

    घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस आरोपों की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। ग्रामीणों और परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Also Read : दो बाइक की जोरदार टक्कर में चली गई एक महिला की जान

    Ashok Manjhi Bihar news body found hanging Body Recovered Crime news death investigation Goreyakothi police station Head Clerk Local News murder allegation Mysterious Circumstances office death police investigation Post office post office employee sensational incident Siwan siwan news suicide or murder Suspicious death अशोक मांझी आत्महत्या या हत्या कार्यालय में मौत क्राइम न्यूज गोरेयाकोठी थाना पुलिस जांच पोस्ट ऑफिस पोस्ट ऑफिस कर्मचारी फंदे से लटकी बॉडी बड़ा बाबू बिहार न्यूज मौत की जांच शव बरामद संदिग्ध परिस्थितियां संदिग्ध मौत सनसनीखेज घटना सीवान सीवान न्यूज स्थानीय खबर हत्या का आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो बाइक की जोरदार टक्कर में चली गई एक महिला की जान
    Next Article 1 जुलाई से बिना आधार लिंक के नहीं मिलेंगे तत्काल टिकट, जानें क्या है नया नियम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    Latest Posts

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.