Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नवविवाहिता की संदिग्ध मौ’त, रात में गुपचुप दाह संस्कार की कोशिश, पुलिस ने रोका
    ट्रेंडिंग

    नवविवाहिता की संदिग्ध मौ’त, रात में गुपचुप दाह संस्कार की कोशिश, पुलिस ने रोका

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नवविवाहिता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sarhasa : सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में बीती रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतका की शिनाख्त आंचल कुमारी (21 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो अमरपुर वार्ड संख्या 03 की रहने वाली थी और मिथलेश कुमार उर्फ उजरा की पत्नी थी.

    मिली जानकारी के अनुसार मृतका के ससुराल पक्ष द्वारा रात के अंधेरे में गुपचुप तरीके से उसका दाह संस्कार करने की कोशिश की जा रही थी. इसी दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सोनवर्षा कचहरी थाना प्रभारी अंजली कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं और बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया.

    पुलिस के पहुंचते ही मृतका के ससुराल वाले मौके से फरार हो गए. बॉडी अमरपुर गांव के रामकुमार ठाकुर के खेत से रात करीब एक बजे बरामद किया गया. पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है.

    स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आंचल के माता-पिता दूसरे प्रांत में रहते हैं. उसका पति मिथलेश कुमार स्थानीय स्तर पर सैलून चलाता है और परिवार का भरण-पोषण करता है. गुरुवार की रात आंचल की मौत की खबर से गांव में सनसनी फैल गई.

    थाना प्रभारी अंजली कुमारी ने मीडिया को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों के आने के बाद ही पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सकेगा. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

    Also Read : CM नीतीश कुमार ने पिंक बस सेवा का किया शुभारंभ

    Aanchal Kumari Amarpur village Bihar Crime news domestic violence Mithlesh Kumar newlywed death Police Station Area Saharsa Sonbarsa Kachahari Suspicious death tragic incident Ujra Ward No. 03 women's safety अमरपुर गांव आंचल कुमारी उजरा क्राइम न्यूज घरेलू हिंसा थाना क्षेत्र नवविवाहिता बिहार बुरी घटना महिला सुरक्षा मिथलेश कुमार वार्ड संख्या 03 संदिग्ध मौत सहरसा सोनवर्षा कचहरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबकाया बिजली बिल वालों के लिए चेतावनी, 10 हजार से ज्यादा बकाया तो कटेगी बिजली
    Next Article मइयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उठाए सवाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.