Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार चुनाव : शाहनवाज के बाद क्वारंटीन हुए सुशील मोदी, मंगल पांडेय और राजीव प्रताप रूडी
    बिहार

    बिहार चुनाव : शाहनवाज के बाद क्वारंटीन हुए सुशील मोदी, मंगल पांडेय और राजीव प्रताप रूडी

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में अगले हफ्ते पहले चरण के लिए मतदान होना है। इसके मद्देनजर सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। इसी बीच भाजपा के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल, पार्टी के स्टार प्रचारक सैयद शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी, सुशील मोदी और मंगल पांडेय क्वारंटीन हो गए हैं। 

    हालांकि अभी तक केवल शाहनवाज हुसैन के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बाकी के नेताओं को लेकर मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि वे भी वायरस की चपेट में आ गए हैं। इसके बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

    शाहनवाज हुसैन ने खुद ट्वीट करके अपने कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मैं कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आया था जो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आज मैंने अपना टेस्ट करवाया, जो पॉजिटिव आया। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोगों से मैं निवेदन करता हूं कि वो सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार अपनी कोरोना जांच करवा लें।

    भाजपा नेता ने बताया कि वो फिलहाल एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मैं एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हूं। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं, चिंता की कोई बात नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार सुशील मोदी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की भी पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब है। हालांकि राजीव प्रताप रूडी को लेकर कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिली है।

    वहीं बिहार के कोरोना वायरस आंकड़ों की बात करें तो राज्य में अब तक दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आए हैं और 1019 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में बिहार में 1100 कोरोना संक्रमित व्यक्ति इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। राज्य में अबतक 1,94,889 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।

    Bihar news Election Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव : भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, कोरोना वैक्सीन के मुफ्त टीकाकरण का वादा
    Next Article बिना अनुमति दाढ़ी रखने पर दरोगा निलंबित, चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर कार्रवाई

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026
    कोडरमा

    तिलैया डैम में नहाने के दौरान हादसा, बिहार के इंजीनियर की गई जान

    June 6, 2026
    Latest Posts

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.