Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सुप्रीम कोर्ट ने पलटी बाजी, आप के कुलदीप कुमार को घोषित किया चंडीगढ़ का नया मेयर
    ट्रेंडिंग

    सुप्रीम कोर्ट ने पलटी बाजी, आप के कुलदीप कुमार को घोषित किया चंडीगढ़ का नया मेयर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आप के कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का मेयर घोषित कर दिया है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ के आदेश पर चुनाव में पड़े वोटों का पुनर्गणना किया गया. इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा रद्द किए गए 8 वोट की भी गिनती हुई. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का नया मेयर नियुक्त किया. फैसले के बाद कुलदीप ने कहा कि उन्हे विश्वास था कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हे जरूर न्याय मिलेगा. साथ ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया.

    कुलदीप कुमार एक गरीब घर का लड़का है। INDIA गठबंधन की ओर से चंडीगढ़ का मेयर बनने पर बहुत बहुत बधाई। ये केवल भारतीय जनतंत्र और माननीय सुप्रीम कोर्ट की वजह से संभव हुआ। हमें किसी भी हालत में अपने जनतंत्र और स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता को बचाकर रखना है।

    — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 20, 2024

    बता दें कि सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने मामले पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया है. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अमान्य घोषित किए गए सभी 8 वोटों को मान्य करार देने के निर्देश दिए. इन सभी वोटों के बैलेट पेपर पर रिटर्निंग ऑफिसर ने क्रॉस लगाया था. चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर 16 वोट हासिल कर मेयर चुने गए थे. इसकी वजह है कि 36 (35 पार्षदों और एक सांसद) मतदान की क्षमता वाले इस नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को मिले 20 वोटों में से 8 मतदान को रद्द कर दिया गया था.

    ये भी पढ़ें: सीएम चंपाई सोरेन ने दी गिरिडीह को करोड़ों की सौगात, 3 महीने में 9 लाख अबुआ आवास देने की घोषणा

    अरविंद केजरीवाल आज की खबर करंट न्यूज कुलदीप कुमार चंडीगढ़ का मेयर चंडीगढ़ मेयर चुनाव चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ जोहार लाइव डीवाई चंद्रचूड़ डेली न्यूज ताजा खबर धांधली न्यूज हेडलाइन भगवंत मान मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुप्रीम कोर्ट स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसदन में बोले CM नीतीश, ‘स्कूलों का समय सुबह 10 से 4 बजे तक ही रहेगा’
    Next Article बलकूदरा खुली खदान में निजी कंपनी को अपराधियों ने बनाया निशाना, किया तीन राउंड फायरिंग, मौके से दो खोखा बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.