Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम चंपाई सोरेन ने दी गिरिडीह को करोड़ों की सौगात, 3 महीने में 9 लाख अबुआ आवास देने की घोषणा
    झारखंड

    सीएम चंपाई सोरेन ने दी गिरिडीह को करोड़ों की सौगात, 3 महीने में 9 लाख अबुआ आवास देने की घोषणा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2024No Comments5 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज गिरीडीह पहुंचे. मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपाई सोरेन का यह पहला गिरिडीह दौरा रहा. झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास योजना को धरातल पर उतारने के लिए अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण समारोह का आयोजन गिरिडीह स्टेडियम में किया गया.

    कार्यक्रम के दौरान 196.51 करोड़ की लागत से 104 योजनाओं का शिलान्यास किया गया. साथ ही 3.33 करोड़ लागत की कुल 06 योजनाओं का उद्घाटन किया गया. वहीं 74 लाभुकों के बीच 7.69 करोड़ लागत की परिसंपत्तियां भी वितरित की गई. कार्यक्रम के दौरान अबुवा आवास योजना के पहले चरण में गिरिडीह के 17 हजार 860, धनबाद के 8 हजार 973 व बोकारो के 8 हजार 608 लाभूकों के बीच प्रथम किस्त की राशि का वितरण किया गया.

    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि यह धरती कोयलांचल की धरती है और इसी कोयलांचल की धरती से अबुवा आवास योजना की शुरूआत की जा रही है. उन्होंने कहा कि बोकारो में औद्योगिक क्षेत्र है, लेकिन स्थानीय मूलवासी और आदिवासी का क्या हाल हो रहा है. गिरिडीह और धनबाद में कोयला का उत्खनन होता है, लेकिन स्थानीय लोगों को कोई फायदा नही होता है. झारखंड का कोयला से पूरा देश रोशन होता है, लेकिन फिर भी कोयलांचल क्षेत्र की क्या स्थिति है यह हम सभी को समझने की जरूरत है.

    आज भी झारखंड के मूलवासी विस्थापित का दंश झेल रहा है. जबकि इसी कोयलांचल के गिरिडीह, धनबाद व बोकारो से झारखंड आंदोलन का बिगुल फुंका जाता था और जब झारखंड राज्य अलग हुआ तो मूलवासियों व आदिवासियों की स्थिति खराब है. कहा कि ये जनाधार हेंमत बाबू के नेतृत्व में पांच साल के लिए मिला था, लेकिन पार्ट टू के रूप में हमें आना पड़ा. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पार्ट टू सरकार के रूप में काम करते हुए हेमंत सोरेन के सपनों को साकार करने का कार्य करेगी.

    तीन महिने में 9 लाख अबुआ आवास एक साथ दिया जायेगा : चंपाई सोरेन

    सीएम ने कहा कि पहले था इंदिरा आवास, फिर आया प्रधानमंत्री आवास, जिसका भाजपा के द्वारा खुब ढिंढोरा पीटा गया. झारखंड में आठ लाख आवास की सूची तैयार थी. वर्ष 2022 तक आवास देने की भी घोषणा की गई, लेकिन केन्द्र सरकार ने फंड नहीं दिया. जिसे देखते हुए हेमंत सोरेन के द्वारा अबुवा आवास देने की घोषणा की गई है. आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 35 लाख आवेदन आया, जिसमें 20 लाख सूची को स्वीकृत किया गया है. आने वाले तीन महिने के बाद 9 लाख अबुआ आवास एक साथ दिया जायेगा. सीएम ने कहा कि अबुवा आवास तो एक शुरूआत है झारखंड के मूलवासी व आदिवासी के लिए कई अन्य योजनाएं धरातल पर उतारी जायेगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब 60 साल के वृद्धों नही बल्कि 50 साल की उम्र के लोगों को भी पेंशन योजना का लाभ दिया जायेगा. छात्रों के लिए सभी तरह की सुविधाएं दी जायेगी. हमारी सरकार मजदूरों के घरों में दिया जलाने का काम कर रही है.

    हेमंत सोरेन ने अबुवा आवास के माध्यम से गरीबों को घर देने की योजना तैयार की : बन्ना गुप्ता

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पांच साल में पूर्ण बहुमत की सरकार झारखंड की जनता ने बनाया था, लेकिन चार साल में ही भाजपा की केन्द्र सरकार ने झारखंड में हलचल मचाकर राष्ट्रपति शासन लागू कराने की कोशिश की गई. हालांकि, जनता के सहयोग से चम्पई सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी. मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार झारखंड सरकार को अस्थिर करने का काम कर रही है. 2021 में प्रधानमंत्री ने झारखंड की जनता को आवास योजना से वंचित करने का काम किया तो पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर चिंतन करते हुए अबुवा आवास के माध्यम से टूटे फुटे घरों व तिरपाल में रहने वाले लोगों को घर देने की योजना तैयार की. जिसे आज वर्तमान मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के नेतृत्व में धरातल पर उतारा जा रहा है.

    छात्र से लेकर वृद्धों के लिए चलाई जा रही है कई योजनाएं: सत्यानंद भोक्ता

    मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि तत्कालिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड विकास की ओर लगातार आग्रसर थी. वर्तमान में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में विकास का यह सिलसिला जारी है. मंत्री भोक्ता ने कहा कि झारंखड में छात्रों से लेकर वृद्धों के लिए कई तरह की योजनाओं चलाई जा रही है, जिसका लाभ हर एक वर्ग के लोगों को मिल रही है.

    चम्पाई सोरेन की जनता के हक और अधिकार के लिए संघर्षशील : सुदिव्य कुमार

    सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि बेघर लोगों को घर देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आठ लाख अबुवा आवास देने की घोषणा की थी जिसे पूरा किया जा रहा है. आज के कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश के दो लाख लाभूकों को योजना की पहली किस्त की दी जायेगी. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, लेकिन चम्पाई सोरेन की जनता के हक और अधिकार के लिए संघर्षशील रहेंगे. गिरिडीह के 17 हजार लाभूकों को आवास योजना की लाभ दी जा रही है. इस योजना के माध्यम से तीन कमरे का मकान बना सकेंगे.

    अबुआ आवास के तहत सबसे अधिक गिरिडीह के लाभूकों मिला लाभ : विनोद सिंह

    बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में सबसे अधिक छटनी गिरिडीह जिले में की गई थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुवा आवास के माध्यम से सबसे अधिक गिरिडीह जिले में ही लाभूकों का चयन किया गया है जो काफी सराहनीय है. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन से मांग करते हुए कहा कि अबुवा आवास योजना की संख्या को बढ़ाने की मांग की.

     

    Abu Awas Champai Soren Cm Giridih jharkhand johar live news अबुआ आवास गिरिडीह चंपाई सोरेन जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड सीएम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिसान आंदोलन : प्रदर्शनकारियों को HC की फटकार, कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन में ट्रैक्टरों का इस्तेमाल क्यों
    Next Article रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में चोरी, लाखों रुपए के कीमती सामान उड़ाए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.