Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के 4 जज सहित 16 न्यायाधीशों के तबादले के लिए की सिफारिश
    देश

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के 4 जज सहित 16 न्यायाधीशों के तबादले के लिए की सिफारिश

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बड़े पैमाने पर हाई कोर्ट के जजों के तबादले किए हैं। इसके तहत छह हाईकोर्ट के 16 जजों के तबादले की सिफारिश में 15 की सिफारिश दोबारा की गई है। तीन हाईकोर्ट द्वारा जजों के तबादले की सिफारिश लिस्ट में में गुजरात और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चार-चार जज हैं। कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट में जिन चार जजों का तबादला करने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है, उनमें जस्टिस हेमंत एम प्रचछक भी शामिल हैं। उन्होंने राहुल गांधी की दोष सिद्धि पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।

    जस्टिस गोपी को गुजरात से मद्रास भेजने की सिफारिश

    उनके अलावा जस्टिस गीता गोपी ने भी राहुल गांधी के ‘मोदी मानहानि’ मामले की सुनवाई से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि मेरे सामने मत सूचीबद्ध करें। इस तरह देखा जाए तो राहुल गांधी के मुकदमे से जुड़े दो जज तबादला सूची में हैं। जस्टिस गोपी को गुजरात से मद्रास और जस्टिस प्रच्छक को पटना हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश है। वहीं, जस्टिस समीर जे दवे का तबादला राजस्थान हाईकोर्ट में करने को सिफारिश की गई है। जस्टिस दवे ने तीस्ता सीतलवाड़ की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। इनके अलावा चौथे जज अल्पेश वाई कोगजे को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश है।

    इन जजों ने अपना तबादला रोकने या फिर अड़ोस-पड़ोस के राज्यों में करने पर विचार करने की गुजारिश सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम से की थी। लेकिन कॉलेजियम ने उनकी अपील ‘डिसमिस’ करते हुए कोई राहत नहीं दी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कई जजों के तबादले की सिफारिश दोबारा सरकार को भेजी है। पिछली सिफारिश के बाद जजों ने कॉलेजियम से अपने निर्णय और प्रस्तावों पर पुनर्विचार की गुहार लगाई थी। लेकिन कॉलेजियम ने जजों की गुहार खारिज कर दी।

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों के मुताबिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट से जस्टिस विवेक सिंह को मद्रास हाईकोर्ट भेजे जाने का प्रस्ताव है।

    इलाहाबाद हाईकोर्ट से जस्टिस प्रकाश पाडिया को झारखंड, जस्टिस एसपी केसरवानी को कलकत्ता, जस्टिस राजेंद्र कुमार (IV) को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भेजे जाने की सिफारिश की है ।

    आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से जस्टिस सी मानवेंद्र रॉय को गुजरात और जस्टिस दुप्पला वेंकट को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भेजे जाने का प्रस्ताव दुबारा भेजा गया है।

    कलकत्ता हाईकोर्ट से जस्टिस शेखर बी सराफ को इलाहाबाद हाईकोर्ट, जस्टिस लपिता बनर्जी को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, जस्टिस बिबेक चौधरी को पटना हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की है ।

    तेलंगाना हाईकोर्ट से जस्टिस अनुपमा चक्रवर्ती को पटना, जस्टिस मन्नुरी लक्ष्मण को राजस्थान, जस्टिस एम सुधीर कुमार को कलकत्ता, जस्टिस सी सुमनलता को गुजरात हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश है।

    पटना हाईकोर्ट से जस्टिस मधुरेश प्रसाद को कलकत्ता और कर्नाटक हाईकोर्ट से जस्टिस नरेंद्र जी को ओडिशा हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश है।

    16 judges 4 judges of Gujarat High Court recommends transfer Supreme Court Supreme Court Collegium सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, CRPF के दो जवानों को लगी गोली
    Next Article Breaking News : अब जमीन घोटाले मामले में प्रेम प्रकाश को ईडी ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम 6 समुदायों को ST दर्जा मिलेगा या फिर बढ़ेगा इंतजार?

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.