Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Breaking News : अब जमीन घोटाले मामले में प्रेम प्रकाश को ईडी ने किया गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking News : अब जमीन घोटाले मामले में प्रेम प्रकाश को ईडी ने किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के सत्ता के पावर ब्रोकर कहे जाने वाले प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी को अब ईडी जमीन घोटाले मामले में भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रकाश को आज सुबह पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में सशरीर पेश किया, जिसके बाद आदलत ने ईडी की अपील पर गिरफ्तारी का आदेश दिया। झारखंड के सत्ता के गलियारे में पीपी के नाम से चर्चित प्रेम प्रकाश की रांची में हुए जमीन घोटाले में भी संलिप्ता भी उजागर हुई है। रांची में हुए जमीन घोटाले में विष्णु अग्रवाल, छवि रंजन और प्रेम प्रकाश मास्टरमाइंड के रूप में सामने आए हैं।

    ईडी ने तीन और चार अगस्त को की थी पूछताछ

    रांची में हुए जमीन घोटाले में ईडी सत्ता के गलियारे में चर्चित रहे प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी को गिरफ्तार किया है। साहिबगंज में अवैध खनन और 1000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में रांची जेल में बंद प्रेम प्रकाश से ईडी ने तीन और चार अगस्त को पूछताछ की थी। पूछताछ और जांच में आए तथ्यों के आधार पर ईडी प्रेम को अब दूसरे केस में भी गिरफ्तार करेगी। ईडी ने इस केस में प्रेम प्रकाश को आरोपी बनाने और गिरफ्तारी के लिए पीएमएलए कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट डाला है। बुधवार को प्रोडक्शन वारंट जारी करने को लेकर पीएमएलए कोर्ट में आंशिक सुनवाई भी हुई।

    चेशायर होम रोड केस में प्रेम को मास्टरमाइंड मानती है ईडी

    चेशायर होम रोड में एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री फर्जी डीड के जरिए कराने के मामले में ईडी प्रेम प्रकाश को मास्टरमाइंड मानती है। ईडी ने जांच में पाया है कि जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के सदस्य अफसर अली समेत अन्य आरोपियों से प्रेम प्रकाश की पुरानी पहचान रही है। उसे इसकी जानकारी थी कि जमीन को बेचने के लिए फर्जी डीड तैयार किया जाता है। इसी फर्जी डीड के आधार पर जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी देकर इसकी रजिस्ट्री प्रेम प्रकाश के सहयोगी पुनीत भार्गव के नाम पर की गई थी। पुनीत ने फिर इसी जमीन को दो अलग-अलग डीड के जरिए 1.80 करोड़ में विष्णु अग्रवाल को बेची थी। जिसमें कमीशन के तौर पर 1.50 करोड़ रुपए प्रेम प्रकाश को मिले थे। ईडी ने जांच में पाया है कि जमीन की डील में प्रेम प्रकाश और विष्णु अग्रवाल लाभांवित हुए थे।

    ED jharkhand Land Scam Prem Prakash Prem Prakash arrested ranchi प्रेम प्रकाश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के 4 जज सहित 16 न्यायाधीशों के तबादले के लिए की सिफारिश
    Next Article Breaking News सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए जवान सुशांत, आज सुबह हुई थी चाईबासा में मुठभेड़

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम और गांजा तस्करी नेटवर्क पर लगाम को 15 IPS तैयार

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम 6 समुदायों को ST दर्जा मिलेगा या फिर बढ़ेगा इंतजार?

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.