Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, समीक्षा होने तक दर्ज नहीं होगी नई एफआईआर
    जोहार ब्रेकिंग

    राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, समीक्षा होने तक दर्ज नहीं होगी नई एफआईआर

    Team JoharBy Team JoharMay 11, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह कानून पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को राजद्रोह कानून की आईपीसी की धारा 124ए के तहत कोई मामला दर्ज नहीं करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सरकार को आईपीसी की धारा 124ए के प्रावधानों पर समीक्षा की अनुमति भी दी। हालांकि, अदालत ने कहा राजद्रोह कानून की समीक्षा होने तक सरकारें धारा 124A में कोई केस दर्ज न करें और न ही इसमें कोई जांच करें।

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कि अगर राजद्रोह के मामले दर्ज किए जाते हैं, तो वे पक्ष राहत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए स्वतंत्र हैं। अदालतों को ऐसे मामलों का तेजी से निपटारा करना होगा। कोर्ट ने कहा कि आरोपी को राहत मिलना जारी रहेगा। राजद्रोह कानून के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर अगली सुनवाई जुलाई में होगी।

    गौरतलब है कि बुधवार को सुनवाई के दौरान सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में केंद्र सरकार की ओर से पक्ष रखा। तुषार मेहता ने कहा कि गंभीर अपराधों को दर्ज होने से नहीं रोका जा सकता है। प्रभाव को रोकना सही दृष्टिकोण नहीं हो सकता है इसलिए, जांच के लिए एक जिम्मेदार अधिकारी होना चाहिए और उसकी संतुष्टि न्यायिक समीक्षा के अधीन है। उन्होंने आगे कहा कि राजद्रोह के मामले दर्ज करने के लिए एसपी रैंक के अधिकारी को जिम्मेदार बनाया जा सकता है।

    तुषार मेहता ने आगे कहा कि हमें राजद्रोह के हर मामलों की गंभीरता का नहीं पता है। इनमें कोई मनी लांड्रिंग से जुड़ा हो सकता है या फिर आतंकी से। लंबित मामले अदालत के सामने हैं। हमें अदालतों पर भरोसा करने की जरूरत है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि संविधान पीठ द्वारा बरकरार रखे गए राजद्रोह के प्रावधानों पर रोक लगाने के लिए कोई आदेश पारित करना सही तरीका नहीं हो सकता है।

    बता दें कि राजद्रोह से संबंधित दंडात्मक कानून के दुरुपयोग से चिंतित शीर्ष अदालत ने पिछले साल जुलाई में केंद्र सरकार से पूछा था कि वह उस प्रविधान को निरस्त क्यों नहीं कर रही जिसे स्वतंत्रता आंदोलन को दबाने और महात्मा गांधी जैसे लोगों को चुप कराने के लिए अंग्रेजों द्वारा इस्तेमाल किया गया। तब याचिकाओं पर नोटिस जारी करते हुए अदालत ने प्रावधान के कथित दुरुपयोग का उल्लेख किया था। प्रधान न्यायाधीश ने कहा था, ‘यह एक औपनिवेशिक कानून है। यह स्वतंत्रता आंदोलन को दबाने के लिए था। इसी कानून का इस्तेमाल अंग्रेजों ने महात्मा गांधी, तिलक आदि को चुप कराने के लिए किया था। क्या आजादी के 75 साल बाद भी यह जरूरी है?’

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : हार्डकोर नक्सली जीतलाल मरांडी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
    Next Article लातेहार : पुलिस ने किया जेएमएम नेता दिलशेर खान हत्याकांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    Latest Posts

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.