Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 1:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर
    जोहार ब्रेकिंग

    मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मेयर संजीव सिंह के करीबी समर्थक और जनता मजदूर संघ के प्रतिनिधि शुभम यादव को उनके ही घर में घुसकर गोली मार दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही सोनारडीह ओपी और धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग

    स्थानीय लोगों के अनुसार, शुभम यादव अपने घर में मौजूद थे। उस समय वे अपने दादा-दादी के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधी घर में घुस आए और शुभम यादव को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि शुभम को तीन गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

    अस्पताल में भर्ती, स्थिति नाजुक

    गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल शुभम को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल शुभम यादव की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

    अस्पताल पहुंचे मेयर संजीव सिंह

    घटना की जानकारी मिलते ही मेयर संजीव सिंह अपने समर्थकों के साथ अशर्फी अस्पताल पहुंचे और शुभम यादव का हालचाल जाना। इस दौरान अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में समर्थक जुट गए। शुभम यादव पर हुए हमले से संजीव सिंह के समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

    पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

    पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

    इलाके में दहशत, लोगों में डर

    घटना के बाद सोनारडीह क्षेत्र में डर का माहौल है। लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े घर में घुसकर गोली चलाना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन जारी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

    Also Read : रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी

    Shot Inside His Home; Condition Critical Shubham Yadav Supporter of Mayor Sanjeev Singh मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मारी गोली हालत गंभीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली दर बढ़ी तो BJP आक्रामक, आदित्य साहू बोले- अब सड़कों पर होगा विरोध
    Next Article झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    April 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिजली दर बढ़ी तो BJP आक्रामक, आदित्य साहू बोले- अब सड़कों पर होगा विरोध

    April 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी

    April 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीसी बदले

    April 18, 2026

    मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर

    April 17, 2026

    बिजली दर बढ़ी तो BJP आक्रामक, आदित्य साहू बोले- अब सड़कों पर होगा विरोध

    April 17, 2026

    रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी

    April 17, 2026

    धनबाद में माफियाओं को CISF की तीखी चोट, 30 टन कोयला किया जब्त

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.