Ranchi : झारखंड सरकार ने शुक्रवार देर रात IAS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और पदस्थापन का आदेश जारी किया। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के कई जिलों में उपायुक्त (डीसी) बदले गए हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा और कार्य गति बढ़ाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
कई जिलों को मिले नए उपायुक्त
सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में नए डीसी की तैनाती की गई है। जमशेदपुर में राजीव रंजन को उपायुक्त बनाया गया है। लातेहार की जिम्मेदारी संदीप कुमार को दी गई है। गढ़वा में अनन्य मित्तल को डीसी नियुक्त किया गया है, जबकि गुमला की कमान दिलेश्वर महतो को सौंपी गई है।
पाकुड़ जिले में मेधा भारद्वाज को उपायुक्त बनाया गया है। गोड्डा में लोकेश मिश्रा की तैनाती की गई है। देवघर जिले में शशि प्रकाश सिंह को डीसी बनाया गया है। कोडरमा में उत्कर्ष गुप्ता को उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
हजारीबाग, चाईबासा और रामगढ़ में भी बदलाव
हजारीबाग जिले की कमान हेमन्त सती को दी गई है। चाईबासा के उपायुक्त के रूप में मनीष कुमार की तैनाती की गई है। रामगढ़ में ऋतुराज को डीसी नियुक्त किया गया है। चतरा जिले में रवि आनंद को उपायुक्त बनाया गया है।
साहिबगंज में दीपक कुमार दुबे को डीसी की जिम्मेदारी मिली है। पलामू में दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को उपायुक्त नियुक्त किया गया है। खूंटी जिले में सौरभ कुमार भुवानिया को डीसी बनाया गया है।
लोहरदगा और जामताड़ा में भी नए डीसी
लोहरदगा में संदीप कुमार मीणा को उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जामताड़ा में आलोक कुमार को डीसी नियुक्त किया गया है।
Also Read : मेयर संजीव सिंह के समर्थक शुभम यादव को घर में घुसकर मा’री गोली, हालत गंभीर


