Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»‘घायल’ के 35 साल पूरे होने पर सनी देओल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा…
    मनोरंजन

    ‘घायल’ के 35 साल पूरे होने पर सनी देओल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा…

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घायल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘घायल’ को रिलीज हुए 35 साल पूरे हो गए हैं। 1990 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और दमदार डायलॉग्स से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। इस खास मौके पर फिल्म के लीड अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर फिल्म को याद किया। सनी ने फिल्म के यादगार सीन्स और डायलॉग्स का एक वीडियो मॉन्टाज इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इसे अपने करियर की सबसे खास फिल्म बताया।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

    सनी ने लिखा…

    सनी देओल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आज ‘घायल’ के 35 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन, लगता है कि जैसे हमने ‘अजय मेहरा’ की कहानी और किरदार को कल ही गढ़ा हो। अजय का साहस, उसकी दृढ़ता और न्याय की भावना आज भी दर्शकों के दिलों में है। यह मेरे लिए सिर्फ एक रोल नहीं, बल्कि दिल का एक टुकड़ा है। इसने मुझे चुनौती दी, प्रेरित किया और कहानी की ताकत से रूबरू कराया। घायल मेरे लिए बेहद खास फिल्म है।”

    फैंस ने लुटाया प्यार

    सनी की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। एक यूजर ने कमेंट किया, “बॉलीवुड का असली और बेस्ट एक्शन हीरो।” दूसरे ने लिखा, “मेरी बचपन की सबसे पसंदीदा फिल्म।” वहीं, तीसरे यूजर ने कहा, “90 का दशक सबसे शानदार था, नॉस्टैल्जिक!” फैंस की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि ‘घायल’ आज भी उनके दिलों में जिंदा है।

    ‘घायल’ की खास बातें

    राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘घायल’ उनकी पहली निर्देशित फिल्म थी। फिल्म का निर्माण सनी देओल के पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने किया था। सनी देओल ने फिल्म में ‘अजय मेहरा’ का किरदार निभाया, जो अपनी दमदार एक्टिंग और इमोशनल परफॉर्मेंस के लिए आज भी याद किया जाता है। फिल्म में सनी के साथ मीनाक्षी शेषाद्रि, राज बब्बर, अमरीश पुरी, मौसमी चटर्जी, अन्नू कपूर, ओम पुरी, शरत सक्सेना और सुदेश बेरी जैसे शानदार कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं। ‘घायल’ न केवल कहानी और अभिनय के लिए बल्कि अपने एक्शन सीक्वेंस और डायलॉग्स के लिए भी मशहूर है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और 1990 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसने सनी देओल को बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्शन हीरो के रूप में स्थापित किया।

    सनी देओल का वर्कफ्रंट

    वर्तमान में सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस वॉर ड्रामा फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी नजर आएंगे। अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Also Read : करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ’त, पत्नी की हालत नाजुक

    35 years 35 साल Bollywood Bollywood Actor Bollywood Movie Bollywood News dialogues film film anniversary Film Release Ghayal Hindi cinema Hindi Film instagram memorable scenes social media Sunny deol इंस्टाग्राम घायल डायलॉग्स फिल्म फिल्म जयंती फिल्म रिलीज बॉलीवुड बॉलीवुड अभिनेता बॉलीवुड न्यूज बॉलीवुड फिल्म यादगार सीन्स सनी देओल सोशल मीडिया हिंदी फिल्म हिंदी सिनेमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग के जेवर दुकान में ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पुलिस जुटी तफ्तीश में
    Next Article जंग के बीच ईरान से भारतीयों की वापसी जारी, 280 से ज़्यादा छात्र आज दिल्ली पहुंचेंगे

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया पर खबर रिपोस्ट करने से नहीं चलेगा केस, कर्नाटक हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

    October 23, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.