Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»BSEB कार्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, संशोधित रिजल्ट की मांग
    बिहार

    BSEB कार्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, संशोधित रिजल्ट की मांग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    STET
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के कार्यालय के बाहर सोमवार को  STET 2025 परीक्षा में असफल घोषित किए गए छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बोर्ड पर गलत उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम जारी करने का आरोप लगाया और तुरंत संशोधित रिजल्ट जारी करने की मांग की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने धरने पर बैठकर नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए BSEB कार्यालय के बाहर आवाजाही प्रभावित रही। बोर्ड की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बज्र वाहन भी मौके पर लाया गया। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

    छात्रों की मुख्य शिकायतें

    प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि STET परीक्षा में कई प्रश्नों के उत्तर गलत दिए गए थे। इसके बावजूद बोर्ड ने आपत्तियों पर विचार किए बिना अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। छात्रों का कहना है कि सही उत्तरों के अनुसार मूल्यांकन किया गया होता तो वे परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकते थे। छात्रों ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा शिक्षक बहाली चरण-4 के तहत 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती जल्द निकलेगी, लेकिन STET में असफल घोषित होने के कारण वे इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने बोर्ड से मांग की कि गलत उत्तरों के अनुसार अंक जोड़कर जल्द से जल्द संशोधित परिणाम जारी किया जाए।

    प्रदर्शनकारी छात्रों के ब्यान

    STET अभ्यर्थी ऋषभ कुमार ने कहा, “हमने समय रहते उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन बोर्ड ने उसे अनदेखा कर दिया। बोर्ड की गलती की सजा छात्रों को नहीं मिलनी चाहिए।” वहीं, शिवम कुमार ने कहा, “संशोधित रिजल्ट जारी नहीं हुआ तो हजारों छात्रों का करियर खतरे में पड़ जाएगा।”

    STET 2025 का रिजल्ट आंकड़े

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 5 जनवरी को राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 का परिणाम जारी किया था। परीक्षा के दो पेपर-1 और पेपर-2 में कुल 4.42 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 2.56 लाख सफल हुए।

    पेपर-1 (क्लास 9-10) में 2.46 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए, जिनमें 1.54 लाख पास हुए। पास प्रतिशत: 62%

    पेपर-2 (क्लास 11-12) में 1.95 लाख परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया, जिनमें 1.02 लाख पास हुए। पास प्रतिशत: 52%

    BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, दोनों पेपर मिलाकर कुल 57% छात्र पास हुए, जबकि पिछले साल यह प्रतिशत 70.25% था।

    स्थिति की समीक्षा

    BSEB की ओर से इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

    Also Read ; स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और कर्मयोग के संदेश से पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति को पहचान दिलाई : अजय राय

    Bihar news Bihar Teacher Eligibility Test BSEB BSEB controversy BSEB विवाद exam failure Exam Results incorrect answer key patna news revised results STET 2025 student performance Student Protest teacher recruitment phase 4 गलत उत्तर कुंजी छात्र प्रदर्शन छात्रों का धरना पटना खबर परीक्षा असफल परीक्षा परिणाम बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा बिहार समाचार शिक्षक बहाली चरण-4 संशोधित रिजल्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वामी विवेकानंद जयंती पर रांची में श्रद्धा का संगम, साहित्यकारों ने किया विचारों का स्मरण
    Next Article घने कोहरे में बस से टकराई एम्बुलेंस, डॉक्टर समेत तीन जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.