Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Apr, 2026 ♦ 9:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»22 जनवरी के छुट्टी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में छात्रों ने दायर की याचिका, सुनवाई आज
    कोर्ट की खबरें

    22 जनवरी के छुट्टी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में छात्रों ने दायर की याचिका, सुनवाई आज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है. इसके लिए कई राज्यों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है. 22 जनवरी को महाराष्ट्र में सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी गई है. राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ चार छात्रों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है. हाईकोर्ट की एक विशेष बेंच रविवार 21 जनवरी को छात्रों द्वारा दायर इस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी. याचिका में छात्रों ने सरकार के इस फैसले को सेक्युलरिज्म पर हमला बताया है.

    जिन स्टूडेंट्स ने यह याचिका दायर की है, वे शिवांगी अग्रवाल, सत्यजीत सिद्धार्थ साल्वे, वेदांत गौरव अग्रवाल और खुशी संदीप बंगिया हैं. ये सभी लॉ के स्टूडेंट्स हैं. मामले की सुनवाई के लिए जस्टिस जीएस कुलकर्णी और गोखले की विशेष पीठ का गठन किया गया है. महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर 22 जनवरी को राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की.

    याचिकाकर्ताओं का कहना है कि किसी धार्मिक कार्यक्रम को मनाने के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करना संविधान में धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों का उल्लंघन है. कानून के छात्रों ने तर्क दिया कि कोई सरकार किसी भी धर्म के साथ जुड़ नहीं सकती है या उसे बढ़ावा नहीं दे सकती. ‘लाइव लॉ’ के अनुसार, याचिका में कहा गया है, “एक हिंदू मंदिर के अभिषेक में जश्न मनाने और खुले तौर पर भाग लेने और इस तरह एक विशेष धर्म से जुड़ने का सरकार का काम धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों पर सीधा हमला है.”

    याचिका में आगे कहा गया कि सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा के संबंध में कोई भी नीति सत्ता में राजनीतिक दल की इच्छा पर आधारित नहीं हो सकती है. छुट्टी की घोषणा शायद किसी देशभक्त की व्यक्तिगत या ऐतिहासिक शख्सियत की याद में की जा सकती है, लेकिन समाज के एक विशेष वर्ग या धार्मिक समुदाय को खुश करने के लिए नहीं की जा सकती”

    बता दें कि महाराष्ट्र उन राज्यों में है, जिसने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों ने आधी छुट्टी और स्कूल बंद रखने की घोषणा की है. केंद्र सरकार के कार्यालयों में भी 22 जनवरी को आधा दिन ही काम होगा. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भी 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे. स्टॉक एक्सचेंज एनएसई और बीएसई शनिवार को खुले थे क्योंकि वे 22 जनवरी को बंद रहेंगे.

    Bombay High Court Country johar live news Maharashtra mumbai petition जोहार लाइव न्यूज़ देश बॉम्बे हाईकोर्ट महाराष्ट्र मुंबई याचिका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमालदीव : राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारतीय एयर-एंबुलेंस को नहीं दी मंजूरी, समय पर इलाज नहीं मिलने से किशोर की मौत
    Next Article नीतीश कैबिनेट में हुआ बड़ा फेरबदल, चंद्रशेखर को बनाया गन्ना मंत्री, आलोक को एजुकेशन   

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता बम ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    April 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस फ्लाइट के इंजन में लगी आग, टेकऑफ से पहले टला बड़ा हादसा

    April 26, 2026
    ट्रेंडिंग

    वर्ल्ड मलेरिया दिवस पर रांची नगर निगम का बड़ा कदम: मच्छर उन्मूलन महाअभियान की शुरुआत

    April 25, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में शिक्षा व्यवस्था चरमराई : न किताबें मिली, न विकास कोष, शिक्षक अपनी जेब से चला रहे स्कूल

    April 27, 2026

    झारखंड में बदलेगा मौसम, रांची समेत कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान

    April 27, 2026

    हजारीबाग में बाइक सवार दंपत्ति पर ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पत्नी की मौ,त, पति गंभीर

    April 27, 2026

    18 साल के युवक ने की फंदे पर लटकी मिली ला’श, जांच में जुटी पुलिस

    April 26, 2026

    जामताड़ा में 51 कन्याओं ने लिए सात फेरे, चंकी पांडे बने खास मेहमान

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.