Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JPSC परीक्षा के दो केंद्रों पर छात्रों का बवाल, पेपर लीक होने का लगा रहे आरोप 
    झारखंड

    JPSC परीक्षा के दो केंद्रों पर छात्रों का बवाल, पेपर लीक होने का लगा रहे आरोप 

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2024Updated:March 17, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : जेपीएससी की परीक्षा आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों में हो रही है. इसको लेकर आयोग भी सजग एवं सतर्क है. लेकिन राज्य के दो जिलों चतरा एवं जामताड़ा से जेपीएससी की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा बवाल किए जाने की खबर सामने आयी है. जानकारी के मुताबिक, चतरा के एक सेंटर में छात्रों का हंगामा देखने को मिल रहा है. दरअसल, उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने बवाल कर दिया है. जेपीएससी छात्रों द्वारा हंगामा किया जा रहा है. परीक्षा केंद्र प्रबंधन पर छात्र परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र लीक करने का आरोप लगाकर नारेबाजी कर रहे हैं.

    छात्रों का आरोप है कि परीक्षा से पूर्व क्लास के बजाय प्रिंसिपल चेंबर में प्रश्न पत्र खोला गया है. हंगामा की सूचना पाकर दलबल के साथ मौके पर पुलिस पहुंच गई है. मामले में प्रिंसिपल धनेश्वर राम का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र कंट्रोल रूम में परीक्षा अवधि में नियमानुसार खोला गया है. पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है. हंगामा कर रहे छात्रों के आरोपों को उन्होंने निराधार बताया.

    वहीं, जामताड़ा जिला के मिहिजाम थाना क्षेत्र में बनाए गए सेंटर जेजेएस कॉलेज मिहिजाम से खबर आ रही है कि वहां भी जेपीएससी परीक्षा का पेपर लीक हो गया है. करीब 50 से 60 छात्रों द्वारा हंगामा किया जा रहा है. छात्रों का आरोप है कि क्वेश्चन पेपर लीक हो गया है. घटना के जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीओ पहुंचकर छात्रों से बात कर रहे. एसडीओ का कहना है कि वह शांति से बैठकर पारदर्शी तरीके से फैक्ट चेक करवाने के लिए तैयार हैं. छात्र परीक्षा कैंसिल करने की गुहार लगा रहे हैं. उनका कहना है कि 10 बजे मोबाइल पर क्वेश्चन पेपर लीक हो गया है.

    दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल के बरामदा में कुछ छात्रों को प्रश्न पत्र हल करते हुए देखा गया है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो आज का है या नहीं. वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है.

    गड़बड़ी करनेवालों एवं अफवाह फैलानेवालों पर आयोग सख्त

    बता दें कि जेपीएससी ने गड़बड़ी करनेवालों एवं अफवाह फैलानेवालों को सतर्क करते हुए कहा है कि ऐसे कृत्य में शामिल व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आयोग के सचिव के अनुसार, परीक्षा को लेकर किसी प्रकार के अफवाह व तथ्यविहीन सूचना को लिखना और उसका प्रसारण करना झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाए) अधिनियम के प्रावधान में दंडनीय अपराध है.

     

    Chatra Jamtara jharkhand JJS College johar live news JPSC Mihijam Police Station ranchi चतरा जामताड़ा जेजेएस कॉलेज जेपीएससी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड मिहिजाम थाना रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुजरात यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों पर हमला, भीड़ ने हॉस्टल में घुसकर की तोड़फोड़
    Next Article जल्द शुरू होगा मटकुरिया फ्लाईओवर का निर्माण,154 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने का अनुमान

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.