Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»गुजरात यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों पर हमला, भीड़ ने हॉस्टल में घुसकर की तोड़फोड़
    ट्रेंडिंग

    गुजरात यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों पर हमला, भीड़ ने हॉस्टल में घुसकर की तोड़फोड़

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अहमदाबाद : गुजरात यूनिवर्सिर्टी के हॉस्टल में विदेशी छात्रों पर हमले का मामला सामने आया है. आरोप है कि हॉस्टल में रह रहे कुछ विदेशी छात्रों को नमाज पढ़ने के लिए निशाना बनाया गया. गुजरात यूनिवर्सिटी की इस घटना पर गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने संज्ञान लिया है.

    जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद स्थित गुजरात यूनिवर्सिटी में एक हॉस्टल में देर रात मारपीट की घटना हुई. इसमें कुछ युवाओं के समूह ने हॉस्टल में तोड़फोड़ की. इसके बाद पथराव भी हुआ. घटना में घायल हुए विदेशी छात्रों का आरोप है कि कुछ युवकों के समूह ने उन्हें रोका और नमाज न पढ़ने के लिए दबाव डाला.

    घटना में घायल हुए सभी छात्रों को एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया. गुजरात यूनिवर्सिटी की घटना पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम मोदी, अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करके पूछा है कि मुस्लिम शांतिपूर्वक नमाज भी नहीं पढ़ सकते हैं, तो वहीं दूसरी ओर गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने घटना पर संज्ञान लेते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर के साथ डीजीपी को तलब किया है.

    हॉस्टल कैंपस में विदेशी छात्रों पर हमले के दौरान भी पथराव हुआ. इसके बाद हॉस्टल में तोड़फोड़ की गई. विदेशी छात्रों के मुताबिक़ कैंपस मैं नमाज़ पढ़ने पर किया गया हमला. घटना में पांच छात्र घायल हुए हैं. देर रात गुजरात यूनिवर्सिटी कैंपस की इस घटना के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है. सीसीटीवी में कुछ हमलावर युवक कैद भी हुए हैं. कांग्रेस के विधायक इमरान खेड़वाला ने अस्पताल पहुंचकर घायल विदेशी छात्रों से मुलाकात की.

    जानकारी सामने आई है कि युवकों की भीड़ ने देर रात विदेशी अफगानी और गुजरात यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले अन्य छात्रों पर हमला कर दिया. हॉस्टल परिसर में घुसकर छात्रों की पिटाई की. इसके साथ ही छात्रों पर पथराव भी किया गया. पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने यूनिवर्सिटी हॉस्टल के गार्ड को इस मामले में शिकायतकर्ता बनाया है. यूनिवर्सिटी में इस घटना के बाद पुलिस बल की तैनाती की गई है.

    Ahmedabad Country Crowd demolition Foreign Students Gujarat Gujarat University hostel johar live news अहमदाबाद गुजरात गुजरात यूनिवर्सिर्टी जोहार लाइव न्यूज़ तोड़फोड़ देश भीड़ विदेशी छात्र हॉस्टल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोवा में बड़ा हादसा : घाटी में गिरा ट्रक, एक की मौत, पांच बच्चों समेत 13 घायल
    Next Article JPSC परीक्षा के दो केंद्रों पर छात्रों का बवाल, पेपर लीक होने का लगा रहे आरोप 

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.