Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 May, 2026 ♦ 4:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, कई जिलों में ‘ऑपरेशन बुलडोजर’ शुरू
    बिहार

    बिहार में अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, कई जिलों में ‘ऑपरेशन बुलडोजर’ शुरू

    Team JoharBy Team JoharNovember 23, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : नई सरकार बनने के तुरंत बाद बिहार प्रशासन पूरी तरह एक्शन में नजर आ रहा है। सड़कों पर कब्जा जमाने वालों पर सख्त चेतावनी जारी की गई है कि यदि दोबारा अतिक्रमण करते पकड़े गए, तो पहले से अधिक जुर्माना वसूला जाएगा। कई शहरों में चल रहे इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी का माहौल है।

    समस्तीपुर में शुरुआत

    सरकार गठन के कुछ ही घंटे बाद ‘ऑपरेशन बुलडोजर’ की शुरुआत समस्तीपुर से हुई। रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम चौक के आसपास से अतिक्रमण हटाने के लिए RPF, रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से मैदान में उतरी। कई लोगों ने मौका देने की मांग की, जिस पर प्रशासन ने 10 दिनों की मोहलत दी।

    लखीसराय में बड़े पैमाने पर कार्रवाई

    लखीसराय में डीएम मिथिलेश मिश्र और एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में बुलडोजर अभियान चलाया गया। पक्के और कच्चे, दोनों तरह के अवैध निर्माण ढहाए गए। करीब तीन घंटे चली कार्रवाई में दुकानों के आगे निकाले टीन शेड, सड़क पर किए गए कब्जे और अन्य ढांचों को हटा दिया गया।

    सीतामढ़ी में जेसीबी की मदद से सड़क खाली

    नगर निगम और ट्रैफिक विभाग की संयुक्त टीम ने गौशाला चौक से पुनौरा धाम मंदिर द्वार तक अतिक्रमण हटाया। जेसीबी और मजदूरों की मदद से कई अवैध ढांचे तोड़े गए। दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा और करीब 9,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

    दानापुर में झोपड़ियां और गुमटियां ध्वस्त

    दानापुर में भी दूसरे दिन कार्रवाई जारी रही। हाथी खाना मोड़ से सगुना मोड़ तक झोपड़ियों और गुमटियों को हटाया गया। प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों से 4,800 रुपये जुर्माना भी लिया।

    भागलपुर में 13,500 रुपये का जुर्माना

    भागलपुर नगर निगम ने भी अभियान में तेजी दिखाई। तिलकामांझी से आदमपुर तक कई अतिक्रमण हटाए गए। दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। यहां 13,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

    पूरे बिहार में अभियान जारी

    नई सरकार बनने के बाद प्रशासन कई जिलों में फील्ड पर सक्रिय दिख रहा है। समस्तीपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर, दानापुर, लखीसराय, मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ सहित दर्जनों शहरों में अवैध कब्जों पर कार्रवाई हो रही है। कुछ जगह स्थानीय लोगों से नोकझोंक की खबरें भी मिली हैं, लेकिन अभियान लगातार जारी है।

    सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है- सड़क पर किए गए अवैध कब्जे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यदि लोग खुद अतिक्रमण नहीं हटाते, तो बुलडोजर के साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

    Also Read : डिजिटल शादी कार्ड बना साइबर ठगी का नया जरिया, हजारीबाग में बढ़ी सतर्कता

    New Bihar government in action mode: 'Operation Bulldozer' in several districts strict action against illegal encroachment अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई बिहार में नई सरकार का एक्शन मोड : कई जिलों में ‘ऑपरेशन बुलडोजर’
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडिजिटल शादी कार्ड भेज हैक कर लिया बैंक अकाउंट, फिर…
    Next Article गुलाबी यादव बने चौपारण प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नए प्रखंड अध्यक्ष

    Related Posts

    कारोबार

    बिहार में अदाणी समूह की बड़ी स्वास्थ्य पहल, नेत्र चिकित्सा के लिए 150 करोड़ का निवेश

    May 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार कैबिनेट में 18 प्रस्तावों को मंजूरी, 5 जिलों में बनेंगे ग्रामीण एसपी के नये पद

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    May 8, 2026
    Latest Posts

    सुमित हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

    May 22, 2026

    JTET में बाहरी भाषाओं के विरोध में एकजुट हुए संगठन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास पर बैठक

    May 22, 2026

    चाईबासा के जंगलों में चल रहा था अफीम तस्करी का खेल, पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा

    May 22, 2026

    लेवी के लिए जलाए थे दो हाइवा, पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी

    May 22, 2026

    मॉनिटर लिजार्ड तस्करी केस में भाजपा नेता चुन्नू मिश्रा को बड़ी राहत, मिली जमानत

    May 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.