Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»इंडी गठबंधन की बैठक में रणनीति तय, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लेकर ‘एसआईआर’ समेत कई मुद्दों पर किया जाएगा सरकार का घेराव
    ट्रेंडिंग

    इंडी गठबंधन की बैठक में रणनीति तय, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लेकर ‘एसआईआर’ समेत कई मुद्दों पर किया जाएगा सरकार का घेराव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 22, 2025Updated:July 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंडी गठबंधन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : संसद का मानसून सत्र जारी है. इस बीच, इंडी गठबंधन के नेताओं की मंगलवार को संसद भवन परिसर में एक बैठक हुई, जिसमें मानसून सत्र के लिए रणनीति तैयार की गई और विपक्ष द्वारा सदन में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई. गठबंधन ने फैसला किया कि वे सरकार पर दबाव बनाएंगे और महत्वपूर्ण मुद्दों को जोर-शोर से उठाएंगे.

    संसद भवन परिसर में मंगलवार को हुई इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ गठबंधन के अन्य प्रमुख सांसद शामिल रहे. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बैठक से जुड़ी कुछ तस्वीरों को शेयर किया. उन्होंने बताया कि आज पार्लियामेंट हाउस कॉम्प्लेक्स में इंडी गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ इंडी गठबंधन के सांसद मौजूद रहे.

    आज पार्लियामेंट हाउस कॉम्प्लेक्स में INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई।

    इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @kharge और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi के साथ INDIA गठबंधन के सांसद मौजूद रहे।

    मानसून सत्र में विपक्ष कई अहम मुद्दों को सदन में… pic.twitter.com/2KUu6ymfRl

    — Congress (@INCIndia) July 22, 2025

    कांग्रेस ने बताया कि मानसून सत्र में विपक्ष कई अहम मुद्दों को सदन में उठाएगा, जिनमें पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, युद्धविराम व ट्रेड को लेकर ट्रंप के बयान, बिहार में एसआईआर के नाम पर हो रही वोटबंदी, विदेश नीति का विषय (पाक, चीन, गाजा), डिलिमिटेशन का मुद्दा, देश में दलित, पिछड़े, आदिवासी, महिला और अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार का मुद्दा, अहमदाबाद प्लेन हादसा और मणिपुर हिंसा शामिल हैं. प्रधानमंत्री को सदन में आकर इन मुद्दों से जुड़े सवालों के जवाब देने चाहिए.

    संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो चुका है और 21 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच तीखी बहस की उम्मीद है. संसद के मानसून सत्र के पहले दिन बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें विभिन्न विधेयकों और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए समय निर्धारित किया गया है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर लोकसभा में 16 घंटे और राज्यसभा में 9 घंटे की चर्चा के लिए सहमति बनी है. इसके अलावा, ‘भारतीय डाक विधेयक’ पर लोकसभा में 3 घंटे की चर्चा का समय तय किया गया है.

    Also Read : तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को मारी टक्कर, छह लोग गंभीर रूप से घायल

    House proceedings India Alliance INDIA alliance meeting Indian politics key issues Monsoon session Opposition opposition parties opposition planning opposition strategy Parliament Parliament House Parliament premises parliamentary session Political Discussion political meeting pressure on government strategy meeting इंडी गठबंधन इंडी गठबंधन बैठक प्रमुख मुद्दे भारत की राजनीति मानसून सत्र रणनीति बैठक राजनीतिक चर्चा राजनीतिक बैठक विपक्ष विपक्ष की तैयारी विपक्षी दल विपक्षी रणनीति सदन की कार्यवाही सरकार पर दबाव संसद संसद परिसर संसद भवन संसद सत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के क्षेत्र जामताड़ा में एंटी वेनम नहीं, मरीज PMCH रेफर
    Next Article IAS अधिकारी घोलप रमेश गोरख को मिला प्रमोशन, बनाये गये विशेष सचिव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.