Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»शेयर बाजार में भारी गिरावट : ट्रंप के 100% टैरिफ से वैश्विक बाजार डगमगाए, सेंसेक्स 451 अंक नीचे खुला
    देश

    शेयर बाजार में भारी गिरावट : ट्रंप के 100% टैरिफ से वैश्विक बाजार डगमगाए, सेंसेक्स 451 अंक नीचे खुला

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेयर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन भारी गिरावट के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 451 अंक गिरकर 82,049 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 108 अंक नीचे 25,177 के स्तर पर ट्रेडिंग शुरू हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा से वैश्विक बाजारों में हड़कंप मच गया है।

    ट्रंप की घोषणा से वैश्विक बाजारों में कमजोरी

    ट्रंप ने चीन से आयात पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया, जिससे अमेरिकी बाजार शुक्रवार को धड़ाम हो गए। एसएंडपी 500 में 2.71% (182.60 अंक) और नैस्डैक में 3.56% (820.20 अंक) की गिरावट आई। डॉऊ जोन्स 878.82 अंक फिसलकर 45,479.60 पर बंद हुआ। यह अप्रैल के बाद का सबसे बड़ा सिंगल-डे नुकसान था। एशियाई बाजारों में भी सुस्ती रही- दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.35% और कोस्डैक 2.24% नीचे आया। जापान छुट्टी के कारण बंद रहा, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग फ्यूचर्स में नरमी के संकेत मिले।

    गिफ्ट निफ्टी भी 25,327 के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी के पिछले बंद से 83 अंक कम है। इससे भारतीय बाजार में गैप-डाउन ओपनिंग की आशंका बनी हुई है।

    शुक्रवार को था बाजार में उछाल

    पिछले शुक्रवार को भारतीय बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 328.72 अंक चढ़कर 82,500.82 पर और निफ्टी 103.55 अंक ऊपर 25,285.35 पर सेटल हुआ था। लेकिन ट्रेड वॉर की आशंकाओं ने सप्ताह की शुरुआत खराब कर दी।

    इस सप्ताह बाजार पर नजर: ये ट्रिगर्स रहेंगे अहम

    इस हफ्ते निवेशक अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर, भारत की मुद्रास्फीति डेटा, दूसरी तिमाही के कंपनी नतीजों, अमेरिकी शटडाउन, आईपीओ, विदेशी निवेश प्रवाह और वैश्विक आर्थिक घटनाओं पर फोकस करेंगे। भू-राजनीतिक तनाव भी बाजार की चाल तय करेगा।

    कमोडिटी मार्केट में हलचल

    • सोना : ट्रेड चिंताओं से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी। स्पॉट गोल्ड 0.6% ऊपर 4,043.14 डॉलर/औंस पर पहुंचा, जो रिकॉर्ड हाई 4,059.30 डॉलर को छू चुका। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.5% बढ़कर 4,059.60 डॉलर पर।
    • कच्चा तेल : संभावित बातचीत की उम्मीद से रिकवरी हुई। ब्रेंट 1.21% ऊपर 63.49 डॉलर/बैरल और डब्ल्यूटीआई 1.32% चढ़कर 59.68 डॉलर पर। शुक्रवार को यह 3.8% गिरा था।
    • डॉलर : शुरुआती बिकवाली के बाद संभला। डॉलर इंडेक्स 99.002 पर पहुंचा। येन के मुकाबले 0.5% ऊपर 151.985, यूरो 0.1% नीचे 1.1609 डॉलर, स्टर्लिंग 0.1% ऊपर 1.33415 डॉलर। युआन 7.137 पर स्थिर।

    विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रेड वॉर का असर छोटा रहेगा, लेकिन तेल कीमतों में गिरावट से भारत में महंगाई कम हो सकती है, जो रुपये और बाजार के लिए सकारात्मक है। निवेशक सतर्क रहें।

    Also Raed : जनसुराज पार्टी आज जारी करेगी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 100 से ज्यादा नाम होंगे शामिल

    Sensex opens 451 points lower Stock market plunges: Trump's 100% tariffs shake global markets शेयर बाजार में भारी गिरावट सेंसेक्स 451 अंक नीचे खुला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनसुराज पार्टी आज जारी करेगी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 100 से ज्यादा नाम होंगे शामिल
    Next Article भारत VS वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट: चौथे दिन का खेल शुरू, वेस्टइंडीज पर पारी की हार का खतरा बरकरार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में भीषण आग, 5 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत; कई गंभीर

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान खनिज बिल: 70 हजार करोड़ से ज्यादा का सवाल? झारखंड, ओडिशा समेत राज्यों के खनिज राजस्व पर संकट?

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाताः टीएमसी कार्यालय में सुसाइड करनेवाले आशीष बनर्जी कौन हैं?

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    Latest Posts

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026

    राहुल गांधी की चिट्ठी पर बाबूलाल मरांडी का सवाल, कहा -‘अपना पक्ष स्पष्ट क्यों नहीं करते?’

    August 17, 2026

    झारखंड : JSSC के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से CID कर रही है पूछताछ

    August 17, 2026

    97 करोड़ की बिजली राशि घोटाले में कोर्ट का बड़ा आदेश, JUUNL को वापस मिलेंगे 13.53 करोड़ रुपये

    August 17, 2026

    ‘छात्रों से मिलिए, उनकी मांगों का समाधान कीजिए’ , छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की हेमंत सोरेन को चिट्ठी

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.