Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»GST में बड़े बदलाव के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
    देश

    GST में बड़े बदलाव के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाजार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : GST परिषद के बड़े बदलावों की घोषणा और वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 647.27 अंक (0.80%) की उछाल के साथ 81,214.98 पर खुला, जबकि निफ्टी-50, 194.65 अंक (0.79%) की बढ़त के साथ 24,909.70 पर खुला।

    GST में बदलाव से बाजार में रौनक

    GST परिषद ने 12% और 28% के टैक्स स्लैब को हटाकर केवल दो मुख्य स्लैब – 5% और 18% – रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही कई रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स हटा दिया गया है। दूसरी ओर, 40% का एक विशेष टैक्स स्लैब लागू किया गया है। इन बदलावों से बाजार में उत्साह का माहौल है, जिसका असर सेंसेक्स और निफ्टी की तेजी में दिख रहा है। निफ्टी के सभी सेक्टर्स में बढ़त देखी जा रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का जोर बना हुआ है।

    निवेशकों की संपत्ति में 4 लाख करोड़ का इजाफा

    बाजार खुलते ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इससे निवेशकों की दौलत में भी इतनी ही बढ़ोतरी हुई है।

    सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

    सुबह के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 81,214.98 और निफ्टी-50, 24,909.70 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले। एमएंडएम, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई, जबकि एटर्नल और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

    बाजार का हाल

    बीएसई पर कुल 2,597 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 2,024 शेयरों में तेजी और 452 में गिरावट देखी गई। 121 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा, 60 शेयर एक साल के उच्चतम स्तर पर और 12 शेयर एक साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंचे। 78 शेयर अपर सर्किट और 35 शेयर लोअर सर्किट पर रहे।

    पिछले दिन का प्रदर्शन

    बुधवार को सेंसेक्स 409.83 अंक (0.51%) की बढ़त के साथ 80,567.71 पर और निफ्टी 135.45 अंक (0.55%) की उछाल के साथ 24,715.05 पर बंद हुआ था।

    Also Read : GST परिषद का बड़ा फैसला : डेयरी उत्पादों, उर्वरकों और कृषि उपकरणों पर टैक्स कम, कोल्ड ड्रिंक होंगे महंगे

    GST में बड़े बदलाव के बाद शेयर बाजार में उछाल Sensex and Nifty rise Stock market booms after big changes in GST सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटीवी एक्टर आशीष कपूर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप
    Next Article भारत में बढ़ रहा ओरल कैंसर का खतरा : तंबाकू और शराब हैं मुख्य कारण… जानें लक्षण और बचाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.