Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पुरी रथयात्रा में भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौ’त, 10 से अधिक घायल
    ट्रेंडिंग

    पुरी रथयात्रा में भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौ’त, 10 से अधिक घायल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 29, 2025Updated:June 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Puri : ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार तड़के हुई भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना श्रीगुंडिचा मंदिर में पारंपरिक पहंडी यात्रा के दौरान उस समय हुई जब भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को गर्भगृह में ले जाया जा रहा था।

    रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगवान के दर्शन के लिए जमा हुए थे। इसी दौरान अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भीड़ में कई लोग जमीन पर गिर पड़े, जिससे तीन श्रद्धालु दबकर जान गंवा बैठे। मृतकों में दो महिलाएं – प्रभाती दास और बसंती साहू – तथा एक बुजुर्ग प्रेमाकांत मोहंती शामिल हैं।

    घटना में घायल हुए 10 से ज्यादा श्रद्धालुओं को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने घायलों की निगरानी बढ़ा दी है।

    ओडिशा सरकार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।

    रथयात्रा में हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से हिस्सा लेने आते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाती है। इस हादसे ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Also Read : हूल दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी ने सिद्धो-कान्हू सेवा समिति को भेंट किए मांदर-नगाड़ा

    Also Read : लंदन में बढ़ाया जामताड़ा जिला का मान: दिव्यांक को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध’ और ‘डायरेक्टर प्राइज’ सम्मान

    Also Read : TMH में इलाजरत बुजुर्ग की मौ’त, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

    Also Read : नामकुम थानेदार की गाड़ी में अवैध बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, इंस्पेक्टर मनोज आर्किड में एडमिट

    Also Read : सुमो विक्टा ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मारी, हादसे में मजदूर की मौ’त

    Accident Balabhadra crowd control Devi Subhadra devotee death devotee safety Hindu festival india news injured devotees Lord Jagannath Odisha Odisha Government Pahandi Yatra Puri Puri Rath Yatra tragedy Rath Yatra Religious event Shri Gundicha Temple Stampede temple security ओड़िशा ओडिशा सरकार घायल श्रद्धालु दुर्घटना देवी सुभद्रा धार्मिक आयोजन पहंडी यात्रा पुरी पुरी रथयात्रा हादसा बलभद्र भगदड़ भगवान जगन्नाथ भारत समाचार भीड़ नियंत्रण मंदिर सुरक्षा रथयात्रा श्रद्धालु की मौत श्रद्धालु सुरक्षा श्रीगुंडिचा मंदिर हिन्दू त्योहार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगो’लियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा वासेपुर, दनादन दागी गई 14 राउंड गो’लियां
    Next Article झारखंड के इन पांच मेडिकल कॉलेजों को मिली MBBS सीटों की मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या एयरफोर्स चीफ की विदाई बिना गोल्फ के होगी? कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र MLC चुनाव: नागपुर में बीजेपी को पटकनी देने वाले कांग्रेस के अभिजीत वंजारी कौन हैं?

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सात साल से लटकी JUIDCO की 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, CM सचिवालय ने मांगी रिपोर्ट

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव ब्रेकिंगः पीएम मोदी पर ओडिशा और उत्तर प्रदेश दौरे पर थी आतंकी हमले की आशंका, झारखंड में भी जारी हुआ था अलर्ट

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : 60 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, कैबिनेट ने 1,199 नए पदों को दी मंजूरी

    October 29, 2026
    क्राइम

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.