Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डॉक्टर की जगह स्टाफ कर रहा था इलाज,पलामू में 6 साल की बच्ची की मौ’त
    झारखंड

    डॉक्टर की जगह स्टाफ कर रहा था इलाज,पलामू में 6 साल की बच्ची की मौ’त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 28, 2026Updated:March 28, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मासूम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu :पलामू जिले के पांकी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कथित लापरवाही और गलत इलाज के आरोप के 6 साल की मासूम छात्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ गुस्सा भी देखा जा रहा है। मृत बच्ची की पहचान रतनपुर पंचायत के इरगू टोला तेतरखाड़ निवासी जियालाल उरांव की बेटी अशरती कुमारी के रूप में हुई है।

    छात्रावास में रहकर कर रही थी पढ़ाई

    बताया जा रहा है कि अशरती पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ स्थित बसडीहा के चांदो आवासीय छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे पांकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    डॉक्टर नहीं थे मौजूद, स्टाफ कर रहा था इलाज

    मामले में सबसे बड़ा आरोप यही है कि अस्पताल में उस समय डॉक्टर मौजूद नहीं थे और स्टाफ ही बच्ची का इलाज कर रहा था। शिक्षक का कहना है कि बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर की अनुपस्थिति में स्टाफ ने इलाज शुरू कर दिया।

    वहीं अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र का अलग पक्ष सामने आया है। उनका कहना है कि बच्ची को अस्पताल में छोड़कर शिक्षक चले गए थे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के कारण मामला संदिग्ध बना हुआ है।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    घटना के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस घटना से दुखी नजर आ रहा है। मासूम की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

    निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो।

    आवासीय विद्यालयों पर भी उठे सवाल

    इस घटना के बाद पांकी क्षेत्र में चल रहे आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। आरोप है कि कई जगह बच्चों को न तो सही शिक्षा मिल रही है और न ही बुनियादी सुविधाएं। इससे बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों पर खतरा बना रहता है।

    सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

    यह घटना एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था और छात्रावासों की निगरानी पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

    Also Read : जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा पाकुड़, भव्य शोभायात्राओं के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रामनवमी महोत्सव
    Ashrati Kumari Child Death Palamu Education System Jharkhand Health System Jharkhand Hospital Negligence jharkhand crime news Jharkhand news Latest news Local News Jharkhand Medical Negligence Negligence Case Palamu incident Palamu News Panki Hospital Case Panki news police investigation Private Hospital Palamu Residential School Jharkhand student death Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजय श्रीराम के जयघोष से गूंजा पाकुड़, भव्य शोभायात्राओं के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ रामनवमी महोत्सव
    Next Article कोडरमा में जुलूस के बीच हादसा, तलवारबाजी में युवक का सिर फटा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: लातेहार में अज्ञात बीमारी से बीस दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

    September 9, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026
    क्राइम

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026
    Latest Posts

    पीएम मोदी ने जिस BAPS मंदिर की तारीफ की, उसी के महंत के एफिल टावर दौरे पर क्यों छिड़ गया लैंगिक समानता का विवाद?

    September 9, 2026

    झारखंड: लातेहार में अज्ञात बीमारी से बीस दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

    September 9, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.