जमशेदपुर। बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के मद्देनजर बुधवार की देर रात एसएसपी किशोर कौशल सड़क पर निकले. इससे पूर्व एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी से शहर में सुरक्षा का जायजा लिया. इधर, एसएसपी ने शहर में पैदल गश्त करते हुए जांच अभियान का भी मुआयना किया. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार एंटी क्राइम चेकिंग और अपराधियों के विरुद्ध छापामारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में रात्रि में स्पेशल टीम का गठन किया गया है. इसके तहत इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी कंट्रोल रूम से गश्त पर निगरानी रखेंगे, वहीं सड़कों पर भी एंटी ड्रंकन ड्राइव चलाया जा रहा है. इस दौरान ग्रामीण एसपी सह प्रभारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग और सभी डीएसपी मौजूद रहे.
देर रात एसएसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, स्पेशल टीम रखेगी अब शहरों में नजर

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
